Advertisement
हरियाणा में कल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। 15 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव रहने से हवाओं में बदलाव होगा, इससे 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। 18 अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर से चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में इस बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास होगा।
सभी जिलों के यलो अलर्ट
.
Follow us on Google News:-
Advertisement