हरियाणा पंचायत चुनाव 2022: 6020 EVM स्ट्रांग रूम में जमा; निर्वाचन आयुक्त बोले- अब सरपंची के लिए करें वोटिंग, अच्छी छवि वाले कैंडिडेट को चुनें

मतदान के बाद 6020 EVM स्ट्रांग रूम पहुंच दी गई हैं। जहां कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। सूबे के 9 जिलों में 70.7 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के बाद 6020 EVM स्ट्रांग रूम पहुंच दी गई हैं। जहां कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी मतदाताओं को बधाई दी है।

नेटफ्लिक्स ‘प्रोफाइल ट्रांसफर’ फीचर भारत में रोल आउट: यहां बताया गया है कि इसका उपयोग कैसे करें

उन्होंने कहा है कि अब 2 नवंबर को सरपंची के लिए वोट दें। उन्होंने अपील की है कि मतदाता चुनाव में अच्छी छवि वाले कैंडिडेट को वोट करें।

27 नवंबर को आएंगे परिणाम

मतदाताओं का वोट EVM में बंद हो गया है। अब प्रदेश में तीनों चरण के पंचायती राज संस्थाओं के मतदान संपन्न होने के बाद जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजें 27 नवंबर को मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। पंच व सरपंच पद का मतदान 2 नवंबर को होगा। इनके नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह।

सिरसा में भाजपा नेता के घर आग: मकान की छत पर रखे सोलर पैनल में शॉर्ट सर्किट; धूआं उठते देख पहुंची पुलिस

आयुक्त ने दी बधाई

कुछ जगहों पर EVM में खराबी आई थी लेकिन मशीनों को बदलवा दिया गया। सभी EVM को स्ट्रॉगरूम में रखवा दिया गया है। मतदान में लगे पोलिंग स्टॉफ, पुलिस कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों ने अपने कार्य को बखूबी निभाया। सभी बधाई के पात्र हैं।

वोटिंग समाप्त होने के बाद देर रात जिला मुख्यालय कार्यालयों में EVM लेकर वापस लौटते चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी।

वोटिंग समाप्त होने के बाद देर रात जिला मुख्यालय कार्यालयों में EVM लेकर वापस लौटते चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी।

जींद में सबसे अधिक EVM

जींद में अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक 882 EVM का प्रयोग किया गया। सबसे कम पंचकूला में 183 EVM प्रयोग हुईं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिलों की जन संख्या और पोलिंग बूथों की संख्या के अनुसार ही EVM एलॉट की जाती हैं। पहले चरण के 9 जिलों में 6020 EVM प्रयोग की गई हैं।

जिलेवार EVM की संख्या

जिला मतदान (%) EVM संख्या

भिवानी 70.1 826

झज्जर 66.6 754

जींद 69.1 882

कैथल 68.0 692

महेंद्रगढ़ 70.7 691

नूंह 72.2 794

पंचकूला 77.9 183

पानीपत 72.4 529

यमुनानगर 76.4 669

 

खबरें और भी हैं…

.
सफाई कर्मचारियों बैठै हड़ताल: समाजसेवियों और अधिकारियों ने रात को शहर के मुख्य स्थानों पर की सफाई

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!