हरियाणा के 16 जिलों में आंधी का अलर्ट: 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; गरज-चमक के साथ बारिश, जरूरी हो तभी घर से निकलें

 

हरियाणा के 16 जिलों में मौसम को लेकर चंडीगढ़ IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो तूफान की श्रेणी में आती हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी। विभाग की ओर से बच्चों और बुजुर्गों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि यदि जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

एसी मिलान ने जुवेंटस को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग में जगह पक्की की

राज्य के अन्य पश्चिम व दक्षिण पश्चिम में आने वाले अन्य 6 जिलों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसको देखते हुए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लोग रहें सावधान

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं।

30 मई को 6 जिलों में खूब बारिश

मौसम विभाग की ओर से 30 मई को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में खुूब बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में 40 किलोमीटर तेज हवाएं चलने के साथ कुछ कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 1 जून तक मौसम ऐसे ही रहने की घोषणा जारी की है।

आखिरकार नगरपालिका द्वारा गिरा दिए गए पुरानी अनाज मंडी के दोनों स्वागत द्वार असुरक्षित घोषित हो चुके थे दोनों स्वागत द्वार

26 दिनों में 26 MM बरसे बदरा

हरियाणा के लोगों पर इस मौसम मेहरबान रहा है। मई माह की ही बात करें तो राज्य में 1 मई से 26 मई तक 26 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 71% ज्यादा बारिश है। वैसे अमूमन मई में 15.2% सामान्य बारिश होती है। हालांकि जून में बारिश कम होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जून में इस बार सामान्य से 92% बारिश कम होगी।

 

खबरें और भी हैं…

.
रेसलर्स पर पुलिस एक्शन से विपक्ष में रोष: खड़गे, केजरीवाल समेत अन्य नेताओं का समर्थन; राहुल बोले- अहंकारी राजा कुचल रहा जनता की आवाज

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *