Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, हमारा परिवार संस्था द्वारा नगर में विजयदशमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया। इस शोभायात्रा में हमारा परिवार प्रांत प्रमुख महेंद्र पंवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शोभायात्रा का नेतृत्व संस्था के सफीदों प्रमुख मनोज कुमार तथा युवा शक्ति के अध्यक्ष अमित राणा ने किया। इस शोभायात्रा में सफीदों शहर के अलावा आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह शोभायात्रा सफीदों शहर स्थित लैय्या धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के अनेक प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में प्रांत प्रमुख महेंद्र पंवार ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता की जड़ों को मजबूत करने वाली है। हमें विजयदशमी पर बुराई को त्यागने का प्रण लेकर उत्कृष्ट समाज के नवनिर्माण में सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि हमारा परिवार का उद्देश्य है लोगों को यह बताना है कि हमारा परिवार आपस में एक दूसरे का कैसे सहयोग कर सकता है। यह संस्था 18 प्रांतों व 18 देशों में चल रही है, जिसमें 35 हजार परिवार इससे जुड़े हुए हैं। संस्था स्वदेशी सेवा संगठन के रूप में काम करती है। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार व कर्मवीर तुषीर द्वारा देशभक्ति के गीत व कविताएं प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर रामनिवास, हरीश शर्मा, बलवान, सतपाल गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, होशियार, सुखदेव, जगदीप सैनी, हरीश शर्मा, डा. हरीश, नितिन अग्रवाल, संजीव पुंडीर, अमित राणा व दीपक सैनी मौजूद थे।
Advertisement