सड़क हादसे में घायल ने 6 दिन बाद तोड़ा दम: ईस्माईला के पास 11 जुलाई को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, पीजीआई में चल रहा था उपचार

 

 

हरियाणा के जिला रोहतक के गांव ईस्माईला में हुए सड़क हादसे में घायल ने 6 दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा 11 जुलाई को सुबह हुआ था, जब वह घर से खेत में जा रहा था और बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा था। जिसने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Apple iPhone 13 एक्सचेंज ऑफर: iPhone 13 को भारत में 57,499 रुपये में कैसे खरीदें?

गांव ईस्माईला निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई की सुबह उसके पिता सुरेश घर से खेत में जाने की कहकर गए थे। कुछ समय बाद पता चला कि बीच रास्ते में उसके पिता सुरेश का एक्सीडेंट हो गया। सूचना पर वह अपने चाचा के साथ घटनास्थल पर गया। जहां पर देखा कि उसके पिता सुरेश घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी है। इस हादसे में घायल सुरेश को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया।

 

निसिंग में 3 फ्लोर मिलों पर रेड: ‌अवैध तरीके से स्टोर की 59 क्विंटल गेहूं और 28 क्विंटल सरसों पकड़ी, तीनों पर लगाया जुर्माना

जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया। उपचार के दौरान रविवार अल सुबह सुरेश ने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजनों के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!