स्वार्थी तत्व हिंदुओं की एकता को तोडऩा चाहते हैं: सत्यदेव चौबे

 

हिंदू हित चिंतक अभियान से जुड़ी सफीदों की दर्जनों महिलाएं

 

एस• के• मित्तल 

सफीदों, विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में चलाए जा रहे हिंदू हित चिंतक अभियान सफीदों में लगातार गति पकड़ रहा है। इस अभियान में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं तथा अब तक दर्जनों महिलाएं इस अभियान के साथ जुड़ चुकी हैं। इसी कड़ी में मातृशक्ति की एक बैठक नगर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित हुई।

अक्टूबर में इंस्टाग्राम और फेसबुक से 32 मिलियन खराब सामग्री हटाई गई: मेटा इंडिया

इस बैठक में बतौर मुख्यवक्ता विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष सत्यदेव चौबे ने मौजूद रहे। वहीं मातृशक्ति की संयोजिका दर्शना गौत्तम, सहसंयोजिका बबली बंसल, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा व विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री प्रमोद गौत्तम ने भी विशेष रूप से शिरकत की। मातृशक्ति की संयोजिका दर्शना गौत्तम व सहसंयोजिका बबली बंसल ने बैठक में आए हुए अतिथियों व महिलाओं का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता सत्यदेव चौबे ने कहा कि हिंदू संगठित होकर समर्थ बनेगा तो निश्चित रूप से भारत देश भी शक्तिशाली और समर्थ बनेगा।

केयू शिक्षक संघ चुनाव 14 दिसंबर को: चौधर के लिए 3 शिक्षकों ने ठोकी दावेदारी,कोषाध्यक्ष पर बनी सहमति; छंटनी कल

हिंदुओं की भलाई में संगठन हमेशा प्राथमिकता से साथ देता रहा है और आगे भी निरंतर यूं ही मदद करता रहेगा। हिंदुओं को अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व हिंदुओं की एकता और अखंडता को तोडऩा चाह रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबों का विश्व हिंदू परिषद कभी पूरे नहीं होने देगी। अपने संबोधन में मातृशक्ति की संयोजिका दर्शना गौत्तम, सहसंयोजिका बबली बंसल, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा व विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री प्रमोद गौत्तम ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए,

टिकटॉक के इनविजिबल बॉडी चैलेंज का हैकर्स ने फायदा उठाते हुए मालवेयर को पुश किया

जिसमें कई आंदोलन व अभियान चलाए गए। 1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया, आज अयोध्याजी में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है। आज से 10 वर्ष पूर्व तक लव जिहाद मानने के लिए लोग तैयार नहीं थे, परंतु विगत कुछ दिनों में देश में हिन्दू लड़कियों के नृशंस हत्याओं ने इस भ्रांति से पर्दा हटा दिया है। आज सरकारों को धर्मांतरण पर कानून बनाने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!