स्वतंत्रता दिवस पर गौमाता के लिए हर रोज एक रूपया निकालने का ले प्रण: अरविंद शर्मा

एस• के• मित्तल 
सफीदों,            विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से हर व्यक्ति गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हर रोज एक रूपया दान निकालने का प्रण ले। जिस प्रकार से श्रीराम मंदिर निर्माण व हर घर तिरंगा की मुहिम चलाई गई थी ठीक उसी प्रकार से गौमाता की रक्षा ओर गोसंवर्धन के लिए भी ऐसी ही एक सार्थक पहल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में करोड़ों लोगों ने तिरंगा झंडा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जोकि इस बार बहुत खास था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान पर लोगों में सोई हुई देशभक्ति जाग उठी। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को गौमाता की रक्षा करने के लिए एक रूपया प्रतिदिन निकालने का आह्वान कर दें तो कोई भी भारतीय नागरिक मना नहीं करेगा। राम मंदिर निर्माण कार्य इसका जीता जागता उदाहरण है। अरबों रुपए लोगों ने अपनी इच्छा से दिया है। केंद्र सरकार को इस विषय पर गंभीरता से चिंतन करना चाहिए।
भगवान द्वारा पूजित गौमाता तो दर-दर भटक रही हैं। गौमाता में हम सब 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास मानते हैं लेकिन उसकी ओर ध्यान नहीं जा रहा है। इस समय गोमाता को प्राकृतिक आपदा लंपी रोग ने गौमाता को पीडि़़त कर रखा है। सरकार को गोमाता के बारें ओर अधिक कार्य करना चाहिए ताकि उसे भी सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हो सके। समाज के हर प्रबुद्ध नागरिक इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *