सोनीपत में 2 सगे भाइयों को मारी गोली: दोपहर में हुई थी कहासुनी, शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग; बुआ के बेटे का तोड़ा हाथ

हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार शाम को 2 कारों में सवार होकर आए युवकों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। वहां मौजूद बुआ के बेअे को भी इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। वारदात के मौके पर हड़कंप मच गया। गोली लगने से दोनों युवकों की हालत गंभीर है और उनको नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस भी सूचना के बाद घटना स्थल ओर अस्पताल पहुंची। छानबीन जारी है।

पंजाब में विरोध के बीच राम रहीम का सत्संग: 29 जनवरी को बठिंडा के डेरा सलाबतपुरा में होगा; पैरोल पर भड़की SGPC

बाइपास फ्लाई ओवर के नीचे वारदात

बताया गया है कि इंडियन कॉलोनी में पशु चारे का काम करने वाले गांव सांदल के सुनील और अनिल शाम को गोहाना रोड बाइपास पर बने रेलवे पुल के नीचे थे। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर आए 7-8 युवकों ने दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अनिल के पैर में दो गोली लगी हैं। सुनील के हाथ में एक गोली लगी, जबकि 2 गोली उसे छूकर निकल गई। इसके बाद वे मौके पर गिर पड़े। इस दौरान उनके साथ बुआ का बेटा आशीष भी था। हमलावरों ने उसे बुरी तरह से पीटा। मार पिटाई से उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है।

गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल युवाओं से जानकारी लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

गोली लगने के बाद अस्पताल में दाखिल युवाओं से जानकारी लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी।

मूक बधिर है एक भाई

सांदल खुर्द गांव के आनंद सिंह के दो बेटे सुनील और अनिल है। काफी समय से आनंद परिवार के साथ गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। दोनों बेटे दूध की उेयरी चलाते हैं और साथ ही पशु चारा का काम भी करते हैं। इनमें से एक सुनील मूक-बधिर है। बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिससे उसके हाथ में एक गोली लगी है। दो गोलियों के छर्रे उसे लगे हैं।

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र, आंध्र रणजी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; मैच ड्रॉ रहने के बाद मुंबई और महाराष्ट्र की हार

डेढ़ महीने से रंजिश, दिन में कहासुनी

अनिल ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उनकी अंकित व अमित नाम के युवकों के साथ लड़ाई हुई थी। बाद में उनमें समझौता हो गया था। शुक्रवार दोपहर को उसका फिर से अमित के साथ आमना सामना हो गया। अमित व अंकित ने उसके साथ हाथापाई की। शाम को 2 कार सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की कई टीम मौके पर

वारदात के बाद सिटी थाना प्रभारी नीरज कुमार, चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह और एसआई कटार मौके पर पहुंचे। उसके बाद एसीपी वीरेंद्र राव व सिटी थाना प्रभारी सामान्य अस्पताल में पहुंचे। वहां पर घायल के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने अनिल के बयान पर अंकित व अमित और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डबवाली नप ईओ सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज: रिकॉर्ड में टेंपरिंग करके महिला के प्लाट की NDC दूसरों के नाम की

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *