सोनीपत में महिला से दुष्कर्म: अकेली देख घर में घुसा था UP का युवक; मारपीट कर किया रेप, मोबाइल छीन हुआ फरार

 

हरियाणा के सोनीपत शहर की एक कॉलोनी में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन भी छीन कर ले गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को दुष्कर्म के आरोपी विक्रांत उर्फ तटी निवासी शामली UP को गिरफ्तार कर लिया है।

पानीपत में 2 सगे भाइयों की मौत: HT लाइन से दीवार में करंट था, छूते ही 1 और 2 वर्षीय मासूम बने काल का ग्रास

घर में घुसकर जानलेवा हमला

थाना सिविल लाइन के जांच अधिकारी कटार सिंह ने बताया कि सोनीपत निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर में घुस कर उस पर जानलेवा हमला करके चोटें मारी। इसके बाद व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। साथ ही वह उसका मोबाइल फोन भी ले गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

चाइल्ड एडॉप्शन पर ऐतिहासिक फैसला: हाईकोर्ट ने कहा- खून के रिश्ते वाली मां अपनी बच्ची को गोद लेने वाली मां भी हो सकती है

मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान दर्ज

SI कटार सिंह ने पुलिस टीम के साथ महिला पूछताछ की। बाद में मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए। पीड़िता की महिला विशेषज्ञ से काउंसिलिंग भी करवाई गई। दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी विक्रांत उर्फ तटी निवासी शामली UP को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
आज करनाल में HCS 2022 की परीक्षा: 47 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह और शाम के सत्र में पेपर देंगे करीब 14 हजार कैंडिडेट

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!