सोनीपत में फर्जी फर्म खोल 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन: इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद खुलासा; दोस्त को दिए थे कागजात

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति के पैन कार्ड से कंपनी खड़ी कर 1 साल में करीब 7 करोड़ रुपए का लेनदेन कर लिया। व्यक्ति को इसका पता तब चला जब की उसके पास इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया। उसने सीए से बात की तो कंपनी खोले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सोनीपत में फर्जी फर्म खोल 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन: इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद खुलासा; दोस्त को दिए थे कागजात

इनकम टैक्स का नोटिस देख चकराया
सोनीपत जिले के गांव बागडु के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास 1 सितंबर 2022 को आयकर विभाग का नोटिस आया। उसे नोटिस में लिखी बातें समझ नहीं आई और जानकारों ने उसे सलाह दी कि वह सीए से बात करें। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके बाद वह सोनीपत में एक CA से मिला तब उसे जानकारी मिली कि उसके पैन कार्ड पर किसी व्यक्ति ने एसबीजे इंटरप्राइजेज नाम से फर्म खोल रखी है ।

सीए ने यह भी बताया कि फर्म खोले जाने के बाद 2020- 2021 में लगभग 7 करोड़ रुपए की ट्रांजैक्शन उसके पैन कार्ड के माध्यम से हुई है। इसी को लेकर इनकम टैक्स की ओर से नोटिस थमाया गया है। उसे एक के बाद दूसरा नोटिस भी इसको लेकर मिला।

जानकार पर शक
वीरेंद्र ने बताया कि वह बिजली का छोटा मोटा काम करके अपना परिवार पाल रहा है। उसके पास कोई ज्यादा जमीन नहीं है। वर्ष 2019 में एक दोस्त ने उससे पैन कार्ड और दूसरे कागजात लिए थे। उसके कहा था कि वे कंपनी बना रहे हैं। उसमें आपको भी 10-15 हजार रुपए हर महीने का काम दे देंगे। आपको कैश कलेक्शन जैसा काम मिलेगा। इसके बाद उसने कागजात दे दिए। कुछ महीने बाद उसने काम शुरू न होने की बात कह कर कागजात वापस लौटा दिए।

भारत अगर आंखें दिखा रहा है, तो उन्होंने खुद को इतना मजबूत बना लिया है: एशिया कप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने पर BCCI के सख्त रुख पर शाहिद अफरीदी

वीरेंद्र का कहना हे कि या उसने बैंक में या फिर अपने जानकार को ही डॉक्यूमेंट दिए थे। इसके अलावा किसी को कोई कागजात नहीं दिए। उसने पुलिस को सोनीपत सिटी निवासी एक युवक का नाम बताया है। युवक ने दो व्यक्तियों से इस प्रकार के डॉक्यूमेंट लिए थे। दूसरे के डॉक्यूमेंट पर कंपनी बनाने की जानकारी अभी नहीं मिली है।

दो बार मिले नोटिस
वीरेंद्र ने बताया कि उसे इनकम टैक्स विभाग की ओर से दो बार नोटिस मिले। वह इनकम टैक्स के दफ्तर में गया। वहां से बताया गया कि आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इसके बाद साइबर थाने गया। वहां से सदर थाने भेजा गया। इसके बाद उसने सीएम विंडो पर अपनी शिकायत दी। इस पर अब केस दर्ज हुआ है।

इन धाराओं में केस दर्ज
वीरेंद्र ने अपने पैन कार्ड पर फर्जी तरीके से और कागजों से छेड़छाड़ करके कंपनी खोले जाने को लेकर एक शिकायत सीएम विंडो सोनीपत मे की। जांच के बाद मामले को कार्रवाई के लिए थाना सदर पुलिस को भेजा गया। पुलिस ने अब इस मामले में वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420,467,468,471 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद महिला अस्थायी रूप से दृष्टि खो देती है: स्मार्टफोन विजन सिंड्रोम से अपनी आंखों को बचाने के लिए 6 टिप्स

जांच शुरू की: SHO
थाना सदर के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर देंवेद्र ने बताया कि सीएम विंडो के माध्यम से वीरेंद्र कुमार की शिकायत मिली थी। उसके पेन कार्ड से एक कंपनी खोलने के आरोप अज्ञात पर हैं। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

खबरें और भी हैं…

.

Follow us on Google News:-

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *