सीएम की सफीदों रैली में लगेंगे जिला जींद के विकास को पंख: बचन सिंह आर्य

रैली को लेकर बचन सिंह आर्य ने कार्यकत्र्ताओं की बैठक को किया संबोधित

एस• के• मित्तल
सफीदों,      सीएम मनोहर लाल की आगामी 3 अपै्रल को सफीदों में आयोजित होने वाली रैली में जिला जींद के विकास को पंख लगेंगे। यह बात सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे शुक्रवार को नगर के आर्य सदन में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जुटे कई सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने बचन सिंह आर्य का जोरदार अभिनंदन किया। बचन सिंह आर्य ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में इस रैली में शिरकत करें। उन्होंने कहा कि इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से जिलावासियों को करोड़ों की सौगात मिलेगी। यह ऐतिहासिक रैली विकास के मामले में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस रैली के माध्यम से सफीदों और पूरे जिले में विकास की झड़ी लगाएंगे। हर कार्यकत्र्ता का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह इस रैली को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रैली में लेकर आएं।
यह भी देखें:-

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

उन्होंनेे कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जींद जिले से विशेष लगाव है। सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को लेकर सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए योजनाएं बना रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने देश के बड़े-बड़े मुद्दों को सहजता से हल किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष जिले में 1250 विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत की जाएगी। उन्हे उम्मीद है कि सीएम मनोहर लाल इस सूचि पर अपनी मुहर लगाएंगे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *