सिद्धू मूसेवाला के कितने कातिल?: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने 8 शार्पशूटर्स का दावा किया; पंजाब और दिल्ली पुलिस 6 बता रही

 

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में कितने शार्पशूटर थे? इसको लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया कि 8 लोगों ने मूसेवाला को मारा। वहीं पंजाब पुलिस ने इसमें 6 ही शार्पशूटर बताए हैं। दिल्ली पुलिस ने शुरूआती जांच में 8 शार्पशूटर बताए थे। हालांकि उसके बाद वह भी 6 बताने लगे।

ISC बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी: लड़कों को पछाड़ फिर लड़कियों ने मारी बाजी, अंजली को मेडिकल स्ट्रीम में मिले 98.8% अंक

गोल्डी बराड़ ने अमृतसर एनकाउंटर में मारे गए 2 शार्पशूटर्स के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया है। इसके बाद सवाल खड़ा होने लगा है कि अगर यह सच है तो फिर बाकी 2 शार्पशूटर्स कौन हैं?। मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।

गोल्डी बराड़ इस वक्त कनाडा में बैठा हुआ है। उसने वहीं से पूरी साजिश को अंजाम दिया।

गोल्डी बराड़ इस वक्त कनाडा में बैठा हुआ है। उसने वहीं से पूरी साजिश को अंजाम दिया।

क्या कहा गोल्डी बराड़ ने
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट की। जिसमें एनकाउंटर में मारे गए शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू की जमकर तारीफ की। पोस्ट में गोल्डी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि अकेले मूसेवाला को 8 लोगों ने घेरकर मारा। उन्हें मैं बता दूं कि वहां 8 शूटर थे। गोल्डी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि उसने रूपा और मन्नू की तारीफ में कहा कि उन्हें 1 हजार पुलिस वालों ने घेर रखा था, फिर भी 6 घंटे तक टक्कर लेते रहे।

सुनने के व्यवहार पर आधारित सामग्री ऑफ़र करने के लिए YouTube संगीत परीक्षण सुविधा

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फेसबुक पोस्ट, जिसमें उसने 8 शार्पशूटर्स के मूसेवाला को मारने की बात कही है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फेसबुक पोस्ट, जिसमें उसने 8 शार्पशूटर्स के मूसेवाला को मारने की बात कही है।

गोल्डी बराड़ का दावा अहम क्यों?
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दावे को नकारा नहीं जा सकता। गोल्डी ने ही मूसेवाला के कत्ल की पूरी साजिश को अंजाम दिया। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के कहने पर उसने शार्पशूटर्स इकट्ठा किए। उन्हें हथियार भिजवाए। रेकी कराई और कत्ल के पहले और बाद में वह शार्पशूटर्स के टच में रहा। ऐसे में अगर वह 8 की बात कह रहा है तो फिर पुलिस की जांच और दावों पर सवाल खड़े होने तय हैं।

दिल्ली पुलिस ने 8 बता जारी की थी तस्वीरें
मूसेवाला हत्याकांड की जांच में लगी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 8 शूटर बता उनकी तस्वीरें जारी की थी। जिसमें जगरूप रूपा, मनप्रीत मन्नू, प्रियवर्त फौजी के अलावा मनप्रीत भोलू, सुभाष बनौंदा, संतोष जाधव, सौरव महाकाल और हरकमल रानू का नाम बताया था। जांच के बाद इसमें रूपा, मन्नू और फौजी के अलावा अंकित सेरसा, दीपक मुंडी और कशिश उर्फ कुलदीप का नाम जुड़ गया। बाकी शूटर्स को पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस से इस कत्लकांड में क्लीन चिट मिल गई।

अमृतसर में अटारी के नजदीक भारत-पाक बॉर्डर से कुछ किमी की दूरी पर रूपा और मन्नू का एनकाउंटर किया गया। करीब 5 घंटे चले एनकाउंटर में पुलिस ने दोनों को मार गिराया।

क्या गोल्डी ने सरेंडर से रोका?
बड़ा सवाल यह भी है कि क्या गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने शूटर रूपा और मन्नू को सरेंडर करने से रोका। हालांकि गोल्डी ने दावा किया कि रूपा ने मुझे फोन किया था। मैंने दोनों को सरेंडर करने को कहा था। वहीं ऑपरेशन में शामिल रहे मानसा के CIA इंचार्ज प्रिथीपाल सिंह का दावा है कि एक घंटे की फायरिंग के बाद दोनों सरेंडर करना चाहते थे। उन्होंने मीडिया बुलाने को कहा। इसके लिए हमने 15 मिनट फायरिंग रोकने को कहा। उन्होंने 5 मिनट फायरिंग रोकी लेकिन फिर शुरू कर दी। क्या इसी दौरान उनकी गोल्डी से बात हुई और सरेंडर करने का इरादा छोड़ दिया।

गोल्डी बराड़ का कहना है कि एनकाउंटर के दौरान शूटर रूपा ने उसे फोन किया था। तब उसने सरेंडर करने को कहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहले सरेंडर करने की बात कही लेकिन फिर फायरिंग शुरू कर दी।

 

खबरें और भी हैं…

.करनाल के सौंकड़ा में दिखा तेंदुआ: क्षेत्र में मचा हड़कंप; वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान, लेकिन नहीं मिला कोई सुराग

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *