सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मिलकर मनाया होली मिलन समारोह

एस• के• मित्तल
सफीदों,   विश्व हिंदू परिषद, भाजपा महिला मोर्चा, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति व वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से नगर के पुरानी चुंगी पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने की। इस मौके पर बतौर अतिथि पूर्व पालिका प्रधान रामेश्वर दास गुप्ता, बंधु सेवा संघ के अध्यक्ष साधु राम बंधु, समाजसेवी डा. अशोक सम्राट, समाजसेवी पवन गर्ग व महावीर तायल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जयदेव माटा व वरिष्ठ नागरिक मित्र मंडल के अध्यक्ष यशपाल सूरी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका सुमन शर्मा व महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजू गौतम ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6 महिलाओं  समाजसेविका सरोज गर्ग, शिक्षाविद् डा. पूनम सिंगला मित्तल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मंजू गौतम, दुर्गावाहिनी सफीदों नगर संयोजिका सुमन शर्मा व पत्रकार अनु शर्मा को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि हमारे समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों का अंत करना नितांत आवश्यक है। भारतीय समाज में प्रमुख रूप से भ्रष्टाचार, दहेजप्रथा, नशाखोरी, बाल अपराध, विवाह विच्छेद, यौन शोषण, लिंगभेद व महिला उत्पीडऩ आदि सामाजिक बुराइयों का होलिका दहन करने का प्रण लेना चाहिए।
यह भी देखें:-

बिजली बोर्ड की लापरवाही… हाई पावर वोल्टेज का पोल लगाया गलत… हो सकता है बड़ा हादसा… देखें लाइव रिपोर्ट…

बिजली बोर्ड की लापरवाही… हाई पावर वोल्टेज का पोल लगाया गलत… हो सकता है बड़ा हादसा… देखें लाइव रिपोर्ट…

उन्होंने कहा कि बुराईयों के खात्मे के लिए हमें अपनी मानसिकता को बदलना होगा, सकारात्मक सोच रखनी होगी, युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तथा सभी को जागृत होगा। कार्यक्रम के दौरान होली का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद तनेजा, वेद प्रकाश नंदवानी, दर्शन लाल मेहता, रामकरण कश्यप, योगी दीपक चौहान, अंकित कुश, गीतांजलि कंसल, हेमलता क्वात्रा, रुचि भारद्वाज, सुरेश थनई, राजू वालिया, कर्मवीर तुषीर, विनोद आर्य, दलजीत वर्मा, संजीव चोपड़ा, ऊषा कुश, दीपक शर्मा, नानक खन्ना, मनीष सन्नी व मुकुल मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *