सांसद अरविंद शर्मा का हरियाणवी गाने पर डांस: बेटी की शादी में पत्नी संग थिरके; PM मोदी भी हुए समारोह में शामिल

हरियाणा के रोहतक लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। दरअसल, सांसद शर्मा का हरियाणवी डांस इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। मौका था दिल्ली के अशोका होटल में उनकी बेटी अक्षिता की शादी समारोह का। हरियाणवी गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाना पर स्टेज पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया। गाने के हर बोल पर उनका उसी तरह का स्टैप करना, खूब तारीफ बटोर रहा है।

साइबर क्राइम: आईटी कंपनी का वेब डिजाइनर बनाता था फर्जी वेबसाइट, 2 काबू

पहले हो चुकी विवादित बयानों की वीडियो वायरल

भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा की अक्सर विरोधाभास की वीडियो ही वायरल हुई है। रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के पक्ष में आंखें निकालने और हाथ काटने के बयान पर महीनों तक सुर्खियां बटोरी। इसके कुछ समय बाद ग्रोवर को ही मूर्ख बताने का बयान चर्चित रहा था। अभी ये दो बयान ठंडे नहीं हुए थे कि उन्होंने सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वे अपने दिमाग से काम नहीं लेते हैं।

PM समेत पहुंचे थे कई बड़े चेहरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा हरियाणा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, CM मनहोर लाल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची।

जिप व ब्लॉक समिति के चुनावों की मतगणना आज: 8 बजे शुरू होगी मतगणना शुरू, जिप के 239 तो ब्लॉक समिति में 880 उम्मीदवार दौड़ में

इनके अलावा केंद्रीय बिजली राज्यमंत्री मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जरनल वीके सिंह, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बालयान, राज्य गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, विधायक असीम गोयल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदम्बिका पाल, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन समेत संसद के अनेकों सदस्यों ने पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

 

खबरें और भी हैं…

.
सांसद अरविंद शर्मा का हरियाणवी गाने पर डांस: बेटी की शादी में पत्नी संग थिरके; PM मोदी भी हुए समारोह में शामिल

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *