सरनाखेड़ी में चल रहे सिलाई सैंटर का हुआ समापन

 

प्रतिभागी महिलाओं व लड़कियों को बांटे गए प्रशंसा पत्र

 

एस• के • मित्तल     

सफीदों, गुरु नानक संघ सेवा समिति के तत्वावधान में उपमंडल के गांव सरनाखेड़ी में चल रहे सिलाई सैंटर का समापन हो गया। बता दें कि संस्था के द्वारा करीब 4 महीने पहले यह सिलाई सैंटर शुरू किया गया था। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी अमन राठी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने की।

HBSC ने 9-12वीं तक तैयार किया प्रश्न पत्र पैटर्न: बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी जानकारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

इस मौके पर अतिथियों ने सिलाई सैंटर में प्रतिभागी महिलाओं व लड़कियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में मुख्यातिथि अमन राठी ने कहा कि संस्था सफीदों इलाके में बेहतरीन सामाजिक कार्य कर रही है। विशेष तौर पर यह संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रक्तदान शिविर लगाने, पौधारोपण करने व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने जैसे सराहनीय कार्य कर रही है। हर सामाजिक संस्था को इनसे सीख लेकर अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलाई सैंटर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का बेहतर जरिया है। इस सैंटर में सीखकर महिलाएं हुनरमंद तो बनती ही है साथ ही साथ आर्थिक रूप से परिवार की मदद भी करती हैं।

HBSC ने 9-12वीं तक तैयार किया प्रश्न पत्र पैटर्न: बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने दी जानकारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

संस्था के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व बीईओ डा. नरेश वर्मा, रामपुर कश्यप, एडवाकेट रमेश भारद्वाज, अरुण खरब, मा. रणधीर सिंह व शमशेर खातला मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!