सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता – डा. पवन सैनी

एस• के• मित्तल
सफीदों,    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी सोमवार को प्रदेश प्रवक्ता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर एडवोकेट विजयपाल सिंह ने प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी का जोरदार अभिनंदन किया। डा. पवन सैनी ने सफीदों के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों व बूथ प्रमुखों के साथ संगठनात्मक व चुनाव सम्ंबंधि चर्चा की। अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने कहा कि संगठन में त्रिदेव, बुथ समितिय व पन्ना प्रमुख मजबूत बनाने चाहिए। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, आवास योजना, सुकन्या सम्रद्धि योजना, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आदर्श ग्राम योजना, फसल बीमा योजना, ग्राम सिंचाई योजना, गरीब कल्याण योजनाए, जन ओषधि योजना, मेक इन इंडिया, स्वस्थ भारत योजना इस प्रकार से 52 से ज्यादा इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं है। जिससे देश के आम जन मानस को सीधा सीधा फायदा हुआ है।
यह भी देखें:-

वार्ड 14 में कॉलोनी वासी क्यों इक्ट्ठा हुए… क्या है उनकी समस्या… देखिए लाइव…

वार्ड 14 में कॉलोनी वासी क्यों इक्ट्ठा हुए… क्या है उनकी समस्या… देखिए लाइव…

मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि सफीदों मण्डल के त्रिदेव, बुथ समितियां और पन्ना प्रमुख व्यवस्थित ढंग से बनाए गए हैं तथा पार्टी हर बूथ व मोर्चे पर मजबूत है। इस मौके परर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, रवि थनई, सरोज भाटिया, कविता शर्मा, गीता बिटानी, सरोज सैनी, राजकुमारी सहल, रामरति वर्मा, सोमवती शर्मा, रमेश शर्मा, सतबीर लाड़वाल, विजेंद्र मलिक, मदन गोयल, कमलदीप अत्री, जैरी तुसामड़, सुभाष थरेजा, संजीव, रामकरण कश्यप, शिवचरण गर्ग, ललित मित्तल, विशाल मदान व कुनाल कश्यप मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!