सरकार-आढ़ती के बीच पीस रहा किसान: कुरुक्षेत्र की मंडियों में पड़ी फसल बारिश से हो रही बर्बाद, नहीं मिल रहा कोई खरीदार

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिछले तीन दिन से जारी बारिश के कारण किसानों की धान को नुकसान पहुंच रहा है। जहां खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से गिर चुकी है। वही मंडियों में पड़ी धान को भी नुकसान पहुंच रहा है। मंडियों में इतनी व्यवस्था है नहीं है कि सभी किसानों की धान शेड के नीचे गिराई जा सके।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा अमेज़न प्राइम साइन-अप, टियर 2, 3 शहरों से 68%

खुले में पड़ी धान लगातार बारिश से खराब हो रही है। कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में आए गांव बारी के किसान गुरदेव का कहना है कि अगर बारिश ऐसे ही चलती रही तो किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। एक तरफ तो आढ़ती हड़ताल पर हैं दूसरी तरफ अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई। सरकार को चाहिए कि जल्दी से किसानों की फसल की खरीद शुरू की जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी फसल जो मंडियों में पिछले 3-4 दिन से पड़ी है उसको कोई भी खरीदार नहीं मिल रहा। ज्यादातर किसानों की धान खुले में पड़ी हुई है और आधे से ज्यादा बारिश के पानी में बह चुकी है। हालात यह हो चुके हैं कि मंडी में पड़ी धान अंकुरित होने लगी है। हवा न लगने के कारण अब गांठें भी बनने लगी है।

करनाल से चार युवक गिरफ्तार: 2 अवैध पिस्तौल तो 5 जिंदा कारतूस बरामद, अटल पार्क में एक जगह बैठे थे सभी आरोपी

शेड के बाहर रखे धान को तिरपाल से ढका।

शेड के बाहर रखे धान को तिरपाल से ढका।

किसानों का कहना है कि अगर जल्द धान को हवा ना लगी तो पूरी धान खराब हो जाएगी।जब तक बरसात है तब तक वह अपनी फसल को खुला नहीं छोड़ सकते। ज्यादातर किसान अब अनाज मंडी में पड़े हुए अपने धान को छोड़कर खेतों की फसल की संभाल करने में जुट गए हैं, क्योंकि लगातार तीन दिन की बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल भी बर्बाद हो रही है।

जानकारी देता किसान

जानकारी देता किसान

हालांकि धान की खरीद को लेकर कल से भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को शाहाबाद में जाम किया हुआ था, जो आज प्रशासन के साथ बातचीत के बाद खोल दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि हम किसानों की धान की खरीद करेंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि किसानों की धान की खरीद होती है या नहीं।

 

खबरें और भी हैं…

.
हिसार सिविल अस्पताल के बाहर धरना जारी: दलित नेता पर FIR होने और गिरफ्तारी के विरोध में आज लेंगे फैसला, तेज करेंगे आंदोलन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *