समाज में जनता ही अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद: सत्यवान मान

एस• के• मित्तल 
सफीदों,         नगर के उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने नागरिकों को निष्पक्ष मतदान करने व अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान करवाने की शपथ दिलाई। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने लोकतंत्र में आस्था, मर्यादा, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाएं रखने और धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।
एसडीएम सत्यवान मान ने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति मतदान कर सकता है। मतदान करना हर व्यक्ति का हक व कर्तव्य है। प्रजातंत्र में मतदान की अपनी अहम भूमिका होती है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है और इस दिवस का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।
हर व्यक्ति को खुद तो मतदान करना ही चाहिए और दूसरों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर सतीश कुमार, अनिल कुमार, राममेहर, रणजीत सिंह, रामनिवास व सुरेश कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!