सफीदों वासियों को 2022 में मिलेंगी बड़ी सौगात

56 करोड़ की लागत से 11 बड़ी परियोजनाएं होंगी कंप्लीट

एस• के• मित्तल
सफीदों, सफीदों वासियों को 2022 की बड़ी सौगात मिलने जा रही है जिसमें 56 करोड़ की लागत से 11 बड़ी परियोजनाएं कंप्लीट होकर सफीदों वासियों को मिल जाएंगी। इस विषय पर एसडीएम डॉक्टर आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि सफीदों वासियों के लिए खुशी की बात है कि सन 2022 में करीब 56 करोड़ रुपए की लागत से बनी 11 बड़ी परियोजनाएं पूर्णरूप से तैयार मिलेगी। यह परियोजनाएं पिछले कई सालों से निर्माणधीन है। जिनके पूर्ण होने पर सफीदों विकास कार्यों की ओर गति लेगा। इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सेवाओं व शिक्षा क्षेत्र को ओर बढ़ावा मिलेगा।

कई परियोजनाओं से अधिकारियों को भी राहत मिलेगी 

इन परियोजनाओं में 8 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सैक्टर-8 (लघु सचिवालय) लगभग 95 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। स्थानीय एसडीएम आईएएस अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा के अनुसार इसका निर्माण कार्य फरवरी-मार्च माह में पूरा करवा लिया जाएगा। जिसके बाद सफीदों के कई विभाग एक ही छत के नीचे नजर आऐंगे।

 

बाक्स:-
सफीदों की घोड़ापुली पर पुलिस लाइन की जमीन में सिटी थाने का नया भवन भी पूर्णरूप से बनकर तैयार हो गया है। जिस पर पुलिस हाऊसिंग बोर्ड द्वारा एक करोड़ 98 लाख रुपए खर्च किए गए है। थाने के भवन व पुलिस अधिकारियों के रिहायशी क्वांटरों पर एक करोड़ 65 लाख रुपए व मित्र कक्ष पर 33 लाख रुपए खर्च करके भव्य बनाया गया है। जल्द ही आगामी दो माह में पुलिसकर्मियों को थाना का नया भवन मिलेगा। फिलहाल सफीदों में पुरानी मंडी की चौंकी मेंं अस्थाई सिटी थाना चल रहा है।

 

बाक्स:-
असंध रोड पर गांव खेड़ाखेमावती में सरदार जस्सा सिंह आहलूवालियां आईटीआई का भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। बीएडंआर विभाग के एसडीओ अजय कटारिया के अनुसार इस आईटीआई पर 6 करोड़ 86 लाख रुपए की ग्रांट राशी खर्च हो रही है। जल्द ही यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल-मई माह तक विद्यार्थियों को नया भवन मिलने की संभावना है। आईटीआई में सरकार द्वारा 256 सीट मंजूर की गई है।

बाक्स:-
असंध-पानीपत हाईवे पर सफीदों फोरलाइन बाईपास भी जल्द ही पूरा मिलेगा। जिस पर 10 करोड़ रुपए खर्च हो रहे है। जिसका निर्माण 80 प्रतिशत हो चुका है। फिलहाल कई माह से काम रुका हुआ है। बीएडंआर विभाग के एसडीओ अजय कटारिया ने कहा कि उन्होंने वृक्ष व तार हटवाने के लिए मंजूरी लेटर लिखा हुआ है। जो एक सप्ताह में मिलने की उम्मीद है। मार्च तक तार व वृक्ष हटाकर फोरलाइन का काम पूरा कर दिया जाएगा।

बाक्स:-
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांव मुआना में सीएचसी, गांव सिवानामाल व हाट में पीएचसी का नया भवन मिलेंगी। बीएडंआर विभाग एसडीओ अजय कटारिया ने बताया कि गांव मुआना में सीएचसी के साथ डाक्टरों के रिहायशी क्वाटरों पर करीब सवा 7 करोड़ रुपए खर्च हुए है। वहीं गांव सिवानामाल में भी 2 करोड़ 48 लाख रुपए खर्च हुए है। दोनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द बिजली कनेक्शन होते ही दोनो नई सीएचसी शुरू होगी। इसके अलावा गांव हाट में भी पीएचसी भी निर्माणाधीन है। जिसके लिए करीब 4 करोड़ मंजूर है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं में सुविधा होंगी।

 

बाक्स:-
सड़को के निर्माण में गांव मुआना से कोलखेड़ा सड़क का नव निर्माण होंगा। जिसमें पर सवा तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। एसडीओ अजय कटारिया ने कहा कि सड़क पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं 3 करोड़ रुपए से असंध रोड से गांव रोहड़-मुआना तक सड़क व जींद रोड से गांव हाट, बागडू व ऐचरा कला तक 4 करोड़ रुपए करके तैयार किया गया है।

बाक्स:-
वहीं नगरपालिका द्वारा सैनी धर्मशाला के सामने एक भव्य कम्युनिटी हॉल मिलेगा। वार्ड के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि सुनील बाबू ने कहा कि कम्युनिटी हॉल पर 2 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। जिसका निर्माण कार्य 40 प्रतिशत हो चुका है। कम्युनिटी हॉल बनने के बाद सामाजिक, धार्मिक कार्यों के साथ गरीब परिवारों को अपने लड़के व लड़की की शादी करने में सुविधा मिलेंगी। जिसकी बिल्कुल नि:शुल्क बुकिंग होगी। जिले में यह पहला एक हजार वर्ग गज में बना कम्युनिटी हॉल होगा। जोकि 2022 के अंत माह तक शहर वासियो को मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *