सफीदों के विकास को लेकर कर्मवीर सैनी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, और तेजी से करवाए जाएंगे विकास कार्य

एस• के• मित्तल 

सफीदों ,   भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की और सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये के विकास कार्य अभी सफीदों में हो रहे हैं, जबकि जल्द ही कुछ और विकास कार्यों की घोषणा की जाएगी। जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगाें की समस्याओं को दूर करने पर सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

असम CM बोले- इंदिरा की जयंती पर भारत वर्ल्डकप हारा: BCCI से रिक्वेस्ट, फाइनल तब करवाएं; जब नेहरू-गांधी परिवार का जन्मदिन न हो

कर्मवीर सैनी ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री तथा अन्य विधायक व मंत्री जनसंवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। जनता की समस्याओं को दूर करने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। जनसंवाद के माध्यम से लोग अपनी समस्याएं रख रहे हैं तथा उनका समाधान हो रहा है। मुख्यमंत्री खुद इन शिकायतों की समीक्षा करते हैं। उन्होंने नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। सैनी ने कहा कि नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।
आयुष्मान भारत योजना तथा चिरायु योजना एक ऐसी योजना है, जिसका लाभ हर जरूरतमंद को मिल रहा है। संगठन के लोग इन योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि वह सफीदों विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं तथा इनके लाभ कैसे हर व्यक्ति को मिले इसकी भी जानकारी दे रहे हैं। हर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *