सफीदों की साध संगत ने चलाया पौधारोपण अभियान

एस• के • मित्तल       
सफीदों,         ब्लॉक सफीदों की साध संगत द्वारा गुरमीत राम रहीम इंसा के जन्मदिन के उपलक्ष में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा व शहर थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने किया।
पौधारोपण अभियान की शुरुआत सिटी थाना सफीदों से की गई। इसके बाद कई सार्वजनिक स्थानों पर तरह-तरह के पौधे लगाए गए। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की सत्संग हमेशा ही मानवता भलाई के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और मानवता की सच्ची सेवा में हमेशा लगी रहती हैं। समाजसेवा के कार्यों में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। संगत समय-समय पर सफाई महा अभियान चलाती हैं, पौधारोपण अभियान, जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराना, गरीब कन्याओं की शादी करवाना, जरूरतमंदों को मकान बनाकर देना आदि समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहती है।
इस अवसर पर पार्षद अखिल गुप्ता, एसआई कुलवंत सिंह, ब्लाक भंगीदास रोशन इंसां, अरविंद कुमार, 15 मेंबर जयप्रकाश इंसा, शायरी भंगी दास बल्ली इंसा, जगदीश इंसा, सुमेर इंसा, दीपक इंसा, सचिन इंसा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *