श्रीराम चरित मानस का पाठ 26 से

 

एस• के• मित्तल      

सफीदों, वेदाचार्य दंडीस्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज के परम सानिध्य एवं श्री हरि संकीर्तन एवं जागरण मंडल के तत्वाधान में नगर की गुरूद्वारा कालोनी स्थित संकीर्तन भवन में सामुहिक श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा नेटबॉल टीम रवाना: गुजरात में 26 से 30 सितंबर तक होगा राष्ट्रीय खेलों काआयोजन, महिला व पुरुष टीम दिखाएंगी दमखम

यह जानकारी देते हुए संस्था के प्रतिनिधि महेश गर्ग व विजय मंगला ने बताया कि आगामी 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक हर रोज सांय 2 से 5 बजे करीब 108 लोग सामुहिक रूप से श्रीराम चरित मानस का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए व्यवस्थाएं अंतिम रूप में है तथा ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई है। पाठ करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम चरित मानस पुस्तिका व अन्य व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर श्री रामचरित मानस का पाठ करके पुण्य लाभ कमाएं।

सरकार-आढ़ती के बीच पीस रहा किसान: कुरुक्षेत्र की मंडियों में पड़ी फसल बारिश से हो रही बर्बाद, नहीं मिल रहा कोई खरीदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *