
सफीदों (एस• के• मित्तल) : सफीदों शहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा व्यास शिवाकांत शुक्ल महाराज (श्री चित्रकूट धाम) ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। जिस घर में नित्य प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा होती है, वह तीर्थ रूप हो जाता है और जो लोग उस घर में रहते हैं उनके सारे कष्ट दूर हो जाता है। भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है, और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित कलयुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सभी वेदों का सार है। इसे सुनने से मनुष्य तृप्त होता है और जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्त हो जाता है। साथ ही कथा सुनने या किसी भी शुभ काम को करवाने या करने के पीछे का उद्देश्य परम लक्ष्य की प्राप्ति ही होता है। उन्होंने कहा कि कथा आयोजन स्थल में प्रवेश करने से पहले सांसारिक जीवन के दुख तकलीफों को भूलकर उस परम परमेश्वर ईश्वर का चिंतन मनन करना जरूरी है और घर से जिस उद्देश्य को लेकर कथा सुनने आते हैं, उसे पूरा जरूर करना चाहिए।
https://youtu.be/OF9urj9t8kI?si=i8JD_qwF4qS_SbF7
https://www.facebook.com/share/v/15nc7jH7ay/