शरीर को स्वास्थ्य रखने की कला है योग : राजबीर योग एवं यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

एस• के• मित्तल     
जींद,       रघुनाथ धर्मशाला में भारतीय योग संस्थान जिला जयंती द्वारा योग एवं यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, सतीश बत्तरा, सुधा बत्तरा यजमान के तौर पर शामिल हुए और यज्ञ में आहूति डाली। भारतीय योग संस्थान के जयंती जिला प्रधान राजबीर द्वारा योग की महत्ता बताई गई। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वास्थ्य रखने की कला है।
योग क्रियाओं को अपना कर हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं। योग से बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। युवक कुरीतियों से दूर रह कर योग की क्रियाओं में लगाकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।  उन्होंने स्वयं योगाभ्यास किया तथा बताया कि योग से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मानसिक सुख की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि देश में लाखों बीमार व निराश लोगों को योग व प्राणायाम से नया जीवन मिला है।
अमेरीका जैसे विकासशील देशों में दवाओं व नशे पर लाखों लोग बहुत भारी खर्च करते थे लेकिन अब भारतीय योग पद्धति को अपनाकर लाखों लोग दवाओं व नशे से मुक्त हो चुके है। इस मौके पर केंद्र प्रमुख सुनील बत्तरा, राजेंद्र सैनी, आचार्य सुरेश शास्त्री व अन्य साधकों ने यज्ञ में आहूति डाली और विश्व कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *