वुमन एरा फाउंडेशन ने चलाया पहली रोटी गाय अभियान

 

रोटी एकत्रित करने के लिए अनेक स्कूलों में रखवाएं कैंटेनर

स्कूली बच्चे घर से लाएंगे गाय के लिए रोटी

एकत्रित रोटियों से भरे कैंटेनर जाएंगे गौशाला

 

एस• के• मित्तल   

सफीदों, नगर की सामाजिक संस्था वुमन एरा फाउंडेशन ने गौसेवा के लिए पहली रोटी गाय नामक अनूठा अभियान चलाया है। इसके अभियान का शुभारंभ मंगलवार को नगर के स्वामी निगमबोध तीर्थ महाराज विद्या मंदिर व किड्स वैली स्कूल से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की फाऊंडर अध्यक्ष गीतांजली कंसल ने की।

मेटा इंडिया पब्लिक पॉलिसी हेड और व्हाट्सएप इंडिया चीफ ने कंपनी छोड़ी

वहीं अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं समाजसेवर नरेश सिंह बराड़, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा, समाजसेविका उषा बराड़, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयल, गौभक्त जितेंद्र गर्ग, प्रिंसिपल रुचि कंसल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान हवा सिंह, नगर पार्षद नवीन भाटिया, श्री गौशाला के अध्यक्ष शिवचरण कंसल, विनोद कंसल व रवि थनई ने शिरकत की। इस मौके पर अतिथियों ने स्कूलों में रखे कैंटेनरों में रोटी डालकर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि संस्था द्वारा बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोडऩे के लिए यह एक अनूठी पहल शुरू की गई है

हिसार में 2 लोगों ने किया सुसाइड: महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान; डॉक्टर का शव पेड़ से लटका मिला

, जिसके लिए संस्था और उसमें काम करने वाले बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति का आधार है और उसमें 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते है। गाय अपने आप में चलता-फिरता डाक्टर है। गाय से प्राप्त होने वाले पंचगव्यों से अनेक असाध्य रोग दूर हो जाते हैं। संस्था की फाऊंडर गीतांजली कंसल ने बताया कि संस्था के द्वारा गौ संरक्षण के लिए एक छोटी सी मुहिम शुरू की गई है।

बैठक का आयोजन: रोल ऑब्जर्वर 16 को लेंगी राजनीतिक दलों और अधिकारियों की बैठक

इस मुहिम के लिए विभिन्न स्कूलों में रोटी के पात्र रखवाएं जाएंगे। इसमें बच्चे सप्ताह में एक दिन अपने घर से गाय की पहली रोटी ले कर आएंगे और रोटी पात्र में इक्कठी करेंगे और ये रोटी पात्र सीधा गौशाला में पहुंचा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *