Advertisement
एस• के• मित्तल
सफीदों, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच अंतर को पाटने के लिए गांव चलो अभियान की शुरूआत कर दी है। इस अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह गांव खेड़ा खेमावती पहुंचें। जहां गांव के बूथ नंबर 45 पर गीता बिटानी, 46 पर रवि थनई, 47 पर रघुबीर कश्यप, बूथ नंबर 48 पर विजयपाल सिंह व 49 पर प्रवीन सैनी ने कमान संभाली।

इस दौरान उन्होंने मंदिर दर्शन, स्वच्छता अभियान, घर-घर संपर्क, प्रमुख लोगों से संवाद, चौपाल पर चर्चा, बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं व महिलाओं से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आमजन से भी चर्चा की। अपने संबोधन में एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव में उनके 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। आज भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों-करोड़ कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में गांव-गांव में जाकर परिश्रम कर रहें हैं।
निश्चित ही कार्यकर्ताओं का ये उत्साह लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता 24 घंटे के लिए गांव में रात्रि प्रवास करेंगे और लोगों से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर राम सिंह बैरागी, सुनील पांचाल, कृष्णा, सुनील चौपड़ा व शीला कश्यप आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
Advertisement