लोकगीतों में बसती हैं शहीदों के प्रति सच्ची भावनाएं: कविता शर्मा

महिलाओं ने लोकगीतों के माध्यम से किया शहीदों को याद

एस• के • मित्तल   
सफीदों,        उपमंडल के गांव कुरड़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शर्मा के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए महिला मोर्चा ने देशभक्ति से जुड़े गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं ने देशभक्ति से जुड़े लोकगीत गाए।
अपने संबोधन में कविता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के गांवों में शहीदों के सम्मान में जिस प्रकार की भावनाएं लोगों के दिलों में है, उन भावनाओं को सभी तक पहुंचाना रहा है। हमारे गांव की महिलाएं शहीदों की कुर्बानी एवं मातृशक्ति का देशप्रेम अपने लोकगीतों में बहुत ही खूबसूरती से उजागर करती आई हैं। इस मौके पर कविता शर्मा के अलावा संतोष, सरोज सैनी, मंजू गौतम, गीता बिटानी, गीतांजलि कंसल, मोनिका शर्मा व पूनम विशेष रूप से मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!