लघु सचिवालय के पास वीटा बूथ के नजदीक स्वयं सहायता समूह ने लगाया तिरंगा झण्डा वितरित स्टाल

स्टाल से कोई भी व्यक्ति 20 व 25 रूपए में डंडी समेत खरीद सकता है तिरंगा झण्डा

आम नागरिकों से अपील करें तिरंगे झण्डे का सम्मान : उपायुक्त डॉ• मनोज कुमार

एस• के • मित्तल     
जीन्द,      आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृखंला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा राज्य आजिविका मिशन में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह द्वारा लघु सचिवालय में बने लगते वीटा बूथ के नजदीक तिरंगा झण्डा लोगों को वितरित करने के लिए स्टाल लगाया गया है। इस स्टाल पर कोई भी व्यक्ति तिरंगा झंडे को खरीद सकता है। उपायुक्त डॉ• मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिक तिरंगे झण्डे को इन स्टालों के माध्यम से 20 व 25 रुपए में खरीद सकते है
और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के अमृत महोत्सव की  75वीं वर्षगाठ में  जिन वीर शहीदों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया था, उनके सम्मान में अपनी श्रद्वाजंलि प्रकट कर सकते है। उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे देश की शान तिरंगा झण्डे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाते समय सावधानी अवश्य बरतें। किसी भी सूरत में तिरंगे झण्डे का अपमान नहीं होना चाहिए अगर किसी कारणवश तिरंगा फट या कट, डेमेज हो जाता है तो तिरंगे का उचित सम्मान के साथ इसका निष्पादन करें।
इसके अतिरिक्त 6 जगहों पर लगाएं जाएंगे स्टाल 
उपायुक्त ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा डीआरडीए हॉल, नया बस अड्डा जींद, नरवाना बस अड्डा, पुराना बस अड्डा जुलाना, एसडीएम कार्यालय सफीदों, एक रुपया चौंक जींद पर स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झण्डा लोगों को वितरित करने के लिए स्टालें लगाई जाएंगी। इन स्टालों के माध्यम से कोई भी आम नागरिक 20 व 25 रुपए में तिरंगा झण्डा डंडी समेत खरीद सकता है और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी अदा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *