रोहतक में न्याय के लिए सत्याग्रह: महिला को ट्रेन से फेंकने का मामला, आदमपुर में BJP के विरोध में करेंगे प्रचार

 

 

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को मनदीप कौर को न्याय दिलाने के लिए 24 घंटे का सत्याग्रह शुरू किया गया। जिसमें 8 लोग सत्याग्रह पर बैठे और अन्य लोगों ने समर्थन दिया। इस दौरान निर्णय लिया कि आदमपुर में BJP के विरोध में प्रचार किया जाएगा। वहीं, सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए टोहाना SDM व मंत्री देवेंद्र बबली के घेराव करने व रेल रोकने की चेतावनी भी दी।

नारनौल में रोडवेज बस-कार की टक्कर: जजपा नेता नवीन राव को गंभीर चोटें; आपस में टकराए कई वाहन, लगा लंबा जाम

सत्याग्रह में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए वक्ता

विजेंद्र सिंह ने कहा कि 1 सितंबर को मनदीप कौर को ट्रेन से फेंककर मार दिया था। डेढ़ महीना बीतने के बाद भी न्याय के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। बार-बार प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी तो महात्मा गांधी के रास्ते पर चलते हुए 24 घंटे का सत्याग्रह करने का निर्णय लिया।

सत्याग्रह के दौरान मौजूद पुलिस बल

सत्याग्रह के दौरान मौजूद पुलिस बल

अंबाला ADGP की कोठी पर शराब पीते हुए पकड़े पुलिसकर्मी: आरोपी पुलिस कर्मी विदेश मंत्रालय और STF अंबाला में तैनात; 5 पर केस दर्ज

सत्याग्रह पर बैठक 8 लोग
उन्होंने कहा कि सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि गूंगी-बहरी सरकार व प्रशासन के कानों तक बात पहुंच सके। सत्याग्रह पर 8 लोग बैठे हैं। वहीं शहरवासियों का समर्थन भी मिल रहा है। शनिवार तक सत्याग्रह जारी रहेगा। साथ ही आगे की रणनीति भी बनाई गई।

रोहतक के अंबेडकर चौक पर सत्याग्रह करते हुए

रोहतक के अंबेडकर चौक पर सत्याग्रह करते हुए

BJP के विरोध में आदमपुर में होगा प्रचार
विजेंद्र सिंह ने कहा कि आदमपुर में BJP सरकार के विरोध में प्रचार किया जाएगा। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। लेकिन वास्तव सरकार ने बेटियों को न्याय तक नहीं दिलाती। बल्कि दरिंदों के साथ खड़ी होने वाली सरकार है। सरकार दरिंदों को बचाने का काम कर रही है। इसलिए लोगों से BJP को वोट न करने का आह्वान किया जाएगा।

विजेंद्र सिंह

विजेंद्र सिंह

1 दिसंबर को रेल रोका अभियान
उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को टोहाना में SDM व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली का घेराव किया जाएगा। वहीं 16 नवंबर को दोबारा से फतेहाबाद में अनशन किया जाएगा। वहीं 1 दिसंबर को रेल रोको अभियान चलाया जाएगा ताकि मनदीप कौर को न्याय दिलाया जा सके। इसके लिए रणनीति बनाई जा चुकी है।

शिकंजे में आरोपी: बहन के जरिए युवती से की दोस्ती, किया दुष्कर्म, ब्लैक मेल कर डेढ़ साल तक करता रहा वारदात, गिरफ्तार

मनदीप कौर का फाइल फोटो

मनदीप कौर का फाइल फोटो

यह था मामला
विजेंद्र सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को उसकी बहन मनदीप कौर अपने बेटे के साथ ट्रेन से सफर कर रही थी। टोहाना रेलवे स्टेशन के पास उसके 9 वर्षीय भांजे के सामने ही उसकी मां मनदीप कौर को ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। जिस कारण करीब साढ़े 3 घंटे पटरियों पर तड़पने के बाद मनदीप कौर ने दम तोड़ दिया था। अब इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने व दोषी रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

 

खबरें और भी हैं…

.बेटे की जीत के लिए रेणुका बिश्नोई की चुनावी मेहंदी: महिलाओं के लगवाई मुफ्त में मेहंदी; करवा चौथ के उपलक्ष्य में किया था आयोजन

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!