रोहतक पहुंचे दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया: बोले- CBI को लोकर में मिला झुनझुना, मुख्यमंत्री तक का मिला ऑफर

 

हरियाणा में रोहतक के गांव अजायब में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच पर आते ही भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधत को शुरू किया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और आप को सत्ता में लेकर आएगी। जब भाजपा को सत्ता जाती दिखाई दे रही है तो वह आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रही है। उन पर भी CBI की रेड करवाई।

राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में करनाल की बेटी ने झटका गोल्ड: तनिक्षा और शीतल अब तक जीत चुकी है 128, मेडल, बढ़ाया हरियाणा का गौरव

उन्होंने कहा कि वे जन्माष्टी के दिन सुबह 7 बजे अपनी पत्नी के साथ व्रत रखने की बात कर रहा था। इसी दौरान नीचे से चौकीदार आया और बोला कि CBI आई है। उन्होंने कहा कि हमारे घर पर क्या खजाना है, स्वागत है। 14 घंटे तक CBI की रेड की। हर जगह जांच की। बाद में कुछ लोगों ने कहा कि बुरा मत मानना।

संबोधित करते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

संबोधित करते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि इंसान हूं, सुबह 7 बजे उठकर स्कूलों में जाकर मां सरस्वती की पूजा की है। उसका यह सिला दिया कि CBI को घर पर भेजकर रेड करवाई। खजाने के लिए CBI ने बच्चों की किताबें, बिस्तर व दीवार खंगाली। यहां तक कि लोकर की चाबी लेकर गए, सोचा था कि वहां खजाना मिलेगा, लेकिन वहां बेटे के बचपन में नानी द्वारा दिया गया झुनझुना मिला। सीबीआई व ईडी से नहीं डरते। इसके बाद ईडी व सीबीआई के डर के साथ मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया।

पानीपत में सीनियर एडवोकेट ने की आत्महत्या: मानसिक रूप से थे परेशान; घर के ग्राउंड फ्लोर पर गमछे से लगाया फंदा

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली वालों ने BJP व कांग्रेस को देखने के बाद एक बार अरविंद केजरीवाल को मौका दिया। उसके बाद किसी और को मौका ही नहीं दिया। दिल्ली के स्कूलों का पता तो आसपास घूमते बच्चों से लगता था। जबकि प्राइवेट स्कूलों का एक ही काम होता था कि साल के शुरू में लूटना और बाद में हर माह लूटना। आप की सरकार आने से पहले अभिभावकों को था कि बच्चों को सरकारी स्कूल में भेज दिया तो भविष्य को खतरा और प्राइवेट में भेज दिए तो लूटने का डर। सरकार ने दिल्ली में बेहतर काम किया और पूरे देश ही नहीं विश्व में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का डंका बजा।

कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य

कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब सरकारी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों को सुधारने की बात आई तो सभी ने मना किया। जिस काम को BJP व कांग्रेस कहती है यह हो नहीं सकता। उसे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल करते हैं हो सकता है, हो सकता है। ना केवल कहते हैं, बल्कि उसे करके भी दिखाते हैं। जो साबित कर दिया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की हालत ने।

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताओं के बेटों को बड़ा आदमी बनाना है तो उन पार्टियों को वोट दे देना, लेकिन खुद के बेटे-बेटी को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना व बड़ा आदमी बनाना है तो आप को ही वोट देना। नेताओं को अपनी कोठियां व घर बनाने आते हैं और हमे स्कूल व अस्पताल बनाने आते हैं। BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने कभी भी स्कूल व अस्पताल को बनाने की बात नहीं की। वे गुंडागर्दी पर ध्यान देते हैं।

KM कॉलेज मदन हत्याकांड में 2 गिरफ्तार: रंजिश के चलते पीट-पीटकर की थी हत्या, एक रिमांड पर तो दूसरा जेल भेजा

 

राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि CM किसानों को आतंकवादी व खालिस्तानी कहता है और स्कूलों को बंद करने पर तुला हुआ है। हरियाणा में एक-एक ईंट उठाएंगे तो भ्रष्टाचार की कहानी निकलेगी। हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश के लोग चाहते हैं कि उनके बच्चों को दिल्ली के स्कूल व कॉलेज में दाखिले की उम्मीद करता है, ताकि बच्चों का भविष्य बन सके। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बेहतर कार्यों को देखकर पंजाब के लोगों ने आप को चुना और पंजाब में भी आप बेहतर काम कर रही है।

 

खबरें और भी हैं…

.

हत्यारे को उम्र कैद: 10 साल पहले की थी भगवतीपुर निवासी राजेंद्र की हत्या, बदनामी करने के चलते किया था मर्डर
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *