रोहतक गैंगरेप पीड़िता से मिली किरण चौधरी: बोली : विधानसभा में उठाएंगी, महिला सुरक्षा के सरकार केवल दावे करती है

50
App Install Banner
Advertisement

 

रोहतक में गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंची कांग्रेसी नेता किरण चौधरी

रोहतक की गैंगरेप पीड़िता से मिलने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तोशाम से विधायक कांग्रेसी नेता किरण चौधरी पहुंची। उन्होंने पीड़िता से मिलकर उनका हालचाल जाना। किरण चौधरी ने कहा कि इससे ज्यादा कोई दरिंदगी नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े नारे जरूर देते हैं, लेकिन वास्तव में कुछ नहीं करते। जो स्थिति है वह सबके सामने है।

रोहतक गैंगरेप पीड़िता से मिली किरण चौधरी: बोली : विधानसभा में उठाएंगी, महिला सुरक्षा के सरकार केवल दावे करती है

किरण चौधरी ने कहा कि उन्होंने गैंगरेप मामले को लेकर एसपी से भी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा है। वहीं चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उचित कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। उन्होंने जिस होटल में यह घटना हुई, उसको लेकर भी सवाल उठाए।

रोहतक में गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंची कांग्रेसी नेता किरण चौधरी

रोहतक में गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंची कांग्रेसी नेता किरण चौधरी

‘Trust and believe in my own abilities’: Yashasvi Jaiswal’s secret sauce to sucess

विधानसभा में उठाएंगी मांग
कांग्रेसी नेता किरण चौधरी ने कहा कि इस तरह से खुलेआम होटल में दुष्कर्म हो रहा है। तो यह स्पष्ट है कि वहां पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही होंगी। उनको भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। ये सभी मांग विधानसभा में उठाई जाएंगी।

मणिपुर में पता नहीं कितनी महिलाओं को किया बर्बाद
किरण चौधरी ने कहा कि मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि पूरा देश जल रहा है। मणिपुर में 2 महिलाओं के साथ जो हाल हुआ वह सबसे सामने था। यह दो महिलाओं की घटना तो सोशल मीडिया के माध्यम से सभी के सामने आ गई। पता नहीं कितनी महिलाओं की बर्बादी की गई है। इस तरह से महिला को प्रताड़ित किया जाता है तो यह मरने से भी बदत्तर होता है। क्योंकि सारी उम्र ये कलंक साथ चलेगा। इस तरह की वारदात करने वालों पर कड़ी सजा मिले।

 

खबरें और भी हैं…

.
540 बिक्री केन्द्रों पर मिलेगा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा आमजन 25 रूपए में बिक्री केन्द्रों से प्राप्त कर सकते है तिरंगा झंडा – निशांत राठी

.

Advertisement