रेसलर्स विवाद में हरियाणा में किसानों की धरपकड़: महापंचायत के लिए दिल्ली जा रही महिलाएं हिरासत में, टिकरी बॉर्डर सील करने की तैयारी

अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे में पहुंचा पंजाब की महिला किसानों का जत्था। गुरुद्वारे के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना 23 अप्रैल से जारी है। इसी बीच नई संसद भवन के सामने 28 अप्रैल रविवार को पहलवानों के समर्थन में सभी खापों की महिला महापंचायत होगी।

श्मशान घाट में चिता की राख से मिला शव: शरीर पर एक कपड़ा नहीं, हत्या की आशंका; कुरुक्षेत्र पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिसमें हरियाणा, यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब समेत दिल्ली की खापे शामिल होंगी। इधर, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों को इस महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। जिससे काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में किसानों के जंतर-मंतर पर पहुंचने की संभावने के चलते शनिवार रात को ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। पड़ोसी राज्य हरियाणा की पुलिस से संपर्क साधा गया।

जिसके बाद नई दिल्ली जा रहीं महिलाओं और किसानों की धरपकड़ शुरू कर दी। पंजाब से दिल्ली जा रहा महिलाओं का एक जत्था शनिवार शाम को जब अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे में पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गुरुद्वारे के गेट पर भी पुलिस जवान तैनात हैं। इस बीच पुलिस दिल्ली की सीमाओं को सील करने में जुट गई है। देर रात बहादुरगढ़ सीमा पर टिकरी बॉर्डर पर बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर लाए लाए गए। रास्ते को संकरा करके 15 फीट कर दिया गया है। इसे पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

ताकि किसान आंदोलन की तर्ज पर पहलवानों के समर्थन में जाने वाले किसान न पहुंच सकें। पानीपत, सिवाह, समालखा, जौरासी, शहर मालपुर गांवों के लोग निजी गाड़ियों में सवार होकर लिंक रोड से दिल्ली की ओर निकले हैं। उधर, पुलिस भी हरियाणा से दिल्ली जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है।

सीआईए सफीदों ने अवैध असले सहित युवक को किया काबू आरोपी के कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद

फिर रोई साक्षी और विनेश
शनिवार रात को इमरजेंसी प्रेस कांफ्रेंस कर रोती हुई विनेश फोगाट ने कहा कि सरकार हम पर समझौते का दबाब बना रही है। मगर, उस समझौते में बृजभूषण को गिरफ्तार करने की कोई बात नहीं है। कल होने वाली महिला महापंचायत होकर रहेगी। अभी पुलिस किसानों के घरों में पहुंची है। उनको डिटेन किया है। अंबाला के गुरुद्वारे को छावनी को तब्दील कर दिया गया है। पुलिस हमारे ऊपर बल का प्रयोग कर सकती है। मगर, हम हर बल को सहने के लिए तैयार है। आज पूरा देश हमारे साथ खड़ा है, इसलिए हम ये लड़ाई लड़ पा रहे हैं। हम बच्चे हैं, हमने पहले कभी ये सब नहीं देखा है।
उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर कहा कि महिला महापंचायत में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं के पीछे फोर्स लगा दी है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर पुलिस फोर्स नहीं हटाई गई तो कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली निकलने को कहने को मजबूर हो जाएंगे।

मेरठ में भाकियू के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल को नजरबंद किया गया है।

मेरठ में भाकियू के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल को नजरबंद किया गया है।

आगरा और मेरठ में किसान नेता को किया नजरबंद
यूपी के आगरा में भी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता को नजरबंद कर लिया गया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि कल दिल्ली जाने से पहले ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस उनके कार्यकर्ताओं के घर पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर रात तक पुलिस नहीं हटाई गई तो किसान ट्रैक्टर से अपने घरों से निकलेंगे और फिर जल्द ही वापस नहीं लौटेंगे। मेरठ में भाकियू के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के घर भी भारी पुलिस फोर्स पहुंची। तब वह जनसंपर्क में लगे हुए थे। घर पहुंचने पर उन्हें नजरबंद कर लिया गया।

सांसद बृजभूषण सिंह।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने दी स्टेटस रिपोर्ट
शनिवार को मामले की स्टेटस रिपोर्ट लेकर दिल्ली पुलिस राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। यहां दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए हैं। अब मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। इससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव का गुस्सा बृजभूषण पर फूटा।

राजस्थान के भीलवाड़ा में बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए कहा कि कुश्ती संघ का मुखिया रोज बहन-बेटियों के बारे में बकवास करता है। उसे तुरंत अरेस्ट करना चाहिए। वहीं दंगल गर्ल व भाजपा नेता बबीता फोगाट ने पहलवानों के धरने को लेकर सवाल उठाए हैं। बबीता फोगाट ने ट्वीट कर हरियाणा के किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी को आंदोलनजीवी करार देते हुए अगुआई पर सवाल खड़े किए हैं।

23 अप्रैल से जारी है धरना
पहलवान 23 अप्रैल से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने कुश्ती संघ अध्यक्ष BJP सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

इसके खिलाफ महिला पहलवानों के समर्थन में 28 मई यानी कल नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत होने जा रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस पर पहलवानों ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन्हें जहां रोकेगी, वे वहीं पर बैठकर महापंचायत करेंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.
Google ने स्मार्ट स्पीकर पेटेंट उल्लंघन के लिए सोनोस को $32.5 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया: हम क्या जानते हैं

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *