रेवाड़ी पहुंचे राज्यपाल: गौशाला में 108 कुंडीय महायज्ञ में डाली पूर्णाहुति; ITBP सेंटर भी पहुंचे

 

 

हरियाणा के राज्यपाल शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे। सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गांव जाटूसाना स्थित श्री शिव मोहन गौशाला में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ में शामिल होकर पूर्णाहुति डाली। इसके बाद राज्यपाल जाटूसाना में ही स्थित 28 वाहिनी आईटीबीपी सेंटर में भी पहुंचे।

सामाजिक संस्थाओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी: बच्चों के खिल उठे चेहरे,खूब मस्ती से किया डांस किया और डाली बोलियां

यज्ञ में आहूति डालते हुए राज्यपाल।

मेरे के लिए खुशी का क्षण

आईटीबीपी सेंटर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ ही यहां गवर्नर ने आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों से भी बातचीत की। राज्यपाल ने गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे लिए खुशी का क्षण है कि आज में लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर इस कार्यक्रम में शामिल हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल।

कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल।

इस महायज्ञ का सकारात्मक संदेश जाएगा

गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने लोहड़ी व मकर संक्रांति के त्योहार की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि गौशाला में किए गए इस महायज्ञ का समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश तीज, त्योहार और पर्व की संस्कृत का देश है। यहां हर पर्व का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस महायज्ञ में उन्हें आमंत्रित किया।

राज्यपाल का स्वागत करते हुए।

राज्यपाल का स्वागत करते हुए।

गौ-माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हमारे देश में गाय को माता का दर्जा मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ-माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें गौ माता की सेवा जरुर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि श्रीशिव मोहन गौशाला में कई वर्षों से सैकड़ों गायों का पालन-पोषण हो रहा है।

 

खबरें और भी हैं…

.
हरियाणा शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म के 260 करोड़ फंसे, 17 लाख स्टूडेंट्स परेशान, पढ़ाई शुरू हुए 9 महीने बीते

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *