राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 से हरियाणा में: संयोजक MLA राव दान सिंह ने जारी किया रूट मैप; तैयारी पूरी

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को सुबह 6 बजे हरियाणा में प्रवेश करेगी। यात्रा के लिए हरियाणा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के प्रदेश संयोजक और महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने इसके लिए रूट मैप भी तैयार कर लिया है।

केस दर्ज: युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले को 10 साल की कैद, 30 हजार जुर्माना भी लगाया

यात्रा 21 दिसंबर को सुबह राजस्थान के अलवर जिला के नौगांव से हरियाणा के नूह में सुबह प्रवेश करेगी। जिसके बाद यात्रा पहले पड़ाव में 3 दिन तक हरियाणा में रहेगी। यात्रा अंतिम दिन 23 तारीख को फरीदाबाद मे रुकेगी, जिसके बाद यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी।

21 दिसंबर को ये रहेगा रूट

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने बताया कि यात्रा 105 वें दिन 21 दिसंबर की सुबह 6 बजे नूह के पाटन उदयपूरी में आरके फिलिंग स्टेशन के पास प्रवेश करेगी। जिसके बाद यात्रा सुबह 10 बजे फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी पर पहुंचेगी। जहां पर टी ब्रेक लिया जाएगा। इसके बाद यात्रा शाम को 4 बजे नासिरवास नूह में रुकेगी। यात्रा का इवनिंग ब्रेक शाम को 7:00 बजे भाडस नगीना में होगा। यात्रा रात को नूह के अकेडा गांव में रुकेगी।

22 को मलाब गांव से होगी रवाना

22 दिसंबर को यात्रा सुबह 6 बजे से मलाब गांव नजदीक पेट्रोल पंप से शुरू होगी। इसके बाद मॉर्निंग ब्रेक सुबह 10 बजे फिरोजपुर नामक नूह में होगा। पदयात्रा शाम को 4 बजे घासेड़ा गांव पहुंचेगी। शाम का ब्रेक 7 बजे अंबेडकर चौक सोहना में होगा। यात्रा का रात्रि ठहराव लखावत सोना नजदीक बल्लभगढ़ होगा।

फतेहाबाद में दुष्कर्मी को 20 साल कैद: नाबालिग को धमकाकर नाभा ले गया था; रेप के बाद जाखल की ट्रेन में बैठाया

23 को फरीदाबाद में ठहराव

भारत जोड़ो यात्रा अपने 107 वे दिन 23 दिसंबर को सुबह 6 बजे सोहना रोड बल्लभगढ़ के हरचंदपुर से शुरू होगी। सुबह 10 बजे यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक पखल विलेज में होगा। शाम को 4 बजे यात्रा पाली चौक पर पहुंचेगी। वही शाम को 7 बजे इवनिंग ब्रेक बड़खल मोड़ फरीदाबाद नजदीक किया शोरूम पर होगा। यह यात्रा रात को फरीदाबाद में रुकेगी।

 

खबरें और भी हैं…

.

HSGMC के पूर्व अध्यक्ष झींडा का इस्तीफा: 38 मेंबरी एडहॉक कमेटी में उपेक्षा का आरोप लगाया; कल कुरुक्षेत्र में मीटिंग बुलाई
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!