राम रहीम- हनीप्रीत 5 साल बाद दिखे एक साथ: हनीप्रीत को बताया रूहानी बेटी; दोनों बेटियों और बेटे के साथ नहीं हुआ सार्वजनिक

 

 

यूपी के बागपत आश्रम में राम रहीम की 30 दिन की पेरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई। रविवार रात 11 बजे राम रहीम इंस्टाग्राम पर अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ लाइव हुआ। दाेनों 5 साल बाद एक साथ सार्वजनिक तौर पर दिखे। परंतु पिछले 30 दिनों में वह अपने परिवार और बेटे, बेटियों के साथ सार्वजनिक नहीं हुआ और न ही उनका कहीं जिक्र किया।

Oppo Reno 8 Series, Oppo Paid Air, Enco X2 TWS India Launch Today: इवेंट कैसे देखें और क्या उम्मीद करें

रविवार रात को हनीप्रीत ने डेरा प्रेमियों के प्रश्नों को राम रहीम के समक्ष रखा और उसका उत्तर दिया। पूरे एक घंटे के 40 मिनट के लाइव प्रोग्राम में राम रहीम ने अपने अनुयायियों के समक्ष अपना ब्लड़ ग्रुप बदल जाने के दावे किए। हालांकि राम रहीम के ऐसे दावे चिकित्सक जगत में मान्य नहीं है। इसके अतिरिक्त 8 साल में ही ट्रेक्टर के गियर ठीक करने का दावा किया। राम रहीम ने कहा कि हनीप्रीत और बाकी साथियों को खुशी देने के लिए हम बाप बेटी इक्ट्‌ठे आए है। यह हमारी बेटी है, यह रूहानी बेटी है, यह हमें बख्शी है। राम जी हमारी बेटी को सलामत रखेंगे।

ब्लड़ ग्रुप ओ पॉजिटिव से हो गया ओ नेगेटिव

लाइव कार्यक्रम में राम रहीम दावा कर रहा है कि उसका पहले ब्लड ग्रप ओ पॉजिटिव था। परंतु जब शाह सतनाम जी ज्योति जोत समाने लगे तो मैंने कहा कि आप हमें छोड़कर मत जाइए। उन्होंने वचन किए मैं तो तेरे अंदर ही हूं, हम ही है और हम ही रहेंगे। इसके बाद मेरा ब्लड़ ग्रुप ओ नेगेटिव हो गया। राम रहीम दावा कर रहा है कि हमारा पुराने ड्राइविंग लाइसेंस पर ब्लड़ ग्रुप ओ पॉजिटिव था। परंतु अब हमारा ब्लड़ ग्रुप ओ नेगेटिव हो गया। हालांकि राम रहीम के ऐसे दावे पर अनुयायियों के अलावा किसी ओर के गले नहीं उतर रहा। राम रहीम कहता है कि वह 8, 9 साल की उम्र में ट्रैक्टर चलाना सीख गया और उसे ठीक करना भी सीख गया। इसके अलावा वह गाने के टिप्स देता है और लड्‌डूओं का प्रसाद भी बांटता है।

आर्मी में नौकरी लगवाने की ठगी का आरोपी गिरफ्तार: हिसार के 13 युवकों से की 80 लाख रुपये की थी धोखाधड़ी

परिवार के साथ नहीं हुआ सार्वजनिक

राम रहीम पेरोल की अवधि के दौरान अंतिम बार अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ लाइव हुआ। परंतु वह अपनी दो बेटियों और बेटे जसमीत के साथ सार्वजनिक नहीं हुआ। हालांकि जब से राम रहीम 30 दिन की पेरोल पर आया, तब से उसका परिवार बागपत आश्रम में ही है। राम रहीम की चिटि्ठयां से उजागर हुआ कि परिवार और हनीप्रीत के बीच रिश्ते सामान्य है। हालांकि उन चिटि्ठयों में राम रहीम एकता होने का दावा करता है।

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

2017 से साधवी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी इसके बाद उसे 17 जून 2022 को पेरोल मिली। तब से वह बागपत के बरनावा आश्रम में रह रहा था। अब उसकी पेरोल अवधि 17 जुलाई को खत्म हो गई।

 

खबरें और भी हैं…

.
रेवाड़ी में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार: मकान में छापा मारकर वॉशिंग मशीन के अंदर थैले में रखे 193 पाउच बरामद किए गए

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *