यूपी सरकार में नरेंद्र कुमार कश्यप के मंत्री बनाए जाने की मनाई खुशी

एस• के• मित्तल
सफीदों,      उपमंडल के गांव कारखाना में कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप को उत्तरप्रदेश शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रीमंडल में शामिल करने की खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्यप निषाद संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर कश्यप ने की। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ता ने लड्डू बांटकर व आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया तथा प्रदेशाध्यक्ष का फूलों की मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष रणबीर कश्यप ने संगठन के उद्देश्यों व ताकत से कार्यकत्र्ताओं को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप की अध्यक्षता में पूरे भारत में काम कर रहा है। इसके अलावा समाज के लोगों को सामाजिक व राजनीतिक तौर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करके उनमें नवचेतना का संचार किया जा रहा है।
यह भी देखें:-

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

19वां विशाल भंडारा के उपलक्ष में दादी सती रानी पर देश-विदेश से दिवान मोटान व नानके खानदान का हुआ परिवार मिलन… देखिए लाइव…

उन्होंने बताया कि संगठन का एक प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूपी का दौरान करके मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप को बधाई देगा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनका धन्यवाद करेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मदन धानिया, आजाद सैनी, देवेंद्र सैनी, संजय सिंघाना, सुभाष कश्यप कुरड़, राजेंद्र सिवानामाल, राजू मौरखी, बलवान रोझला, शमशेर कश्यप सिंधाना, भजन सिंघाना, सुभाष हाट, बिनोद मैहला, बलजीत जांगड़ा, राजेन्द्र कश्यप नम्बरदार, वेद कश्यप, कुलदीप कश्यप कारखाना, सुबे सिंह कश्यप, ईश्वर कश्यप, हरिश कश्यप, प्रवीन कश्यप, सोनू कश्यप, प्रवीन कुराड़ व कृष्ण कुमार मौजूद थे।
YouTube पर यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *