यमुनानगर में भाकियू का प्रदर्शन: सैकड़ों किसानों ने लघु सचिवालय मुख्य द्वार किया बंद, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

105
Advertisement

 

 

यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन के किसानोंं का रोष।

हरियाणा के जिला यमुनानगर में लघु सचिवालय के मुख्य द्वार को बंद करते हुए भारतीय किसान यूनियन के रतन मान ग्रुप के सैकड़ों किसानों ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर के खिलाफ जमकर नारेबाजी। मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि आज सैकड़ों साथी सुखदेव व उसके साथी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं

यमुनानगर में भाकियू का प्रदर्शन: सैकड़ों किसानों ने लघु सचिवालय मुख्य द्वार किया बंद, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

उनका कहना है कि सुखदेव सिंह को किसी भी कीमत पर गिरफ्तार नहीं होने देंगे उसके स्थान पर हर दिन 11 आदमी अपनी गिरफ्तारी देने के लिए सचिवालय पहुंचेंगे और ऐसे करके हरियाणा ही नहीं पूरे प्रदेश का किसान गिरफ्तार होने के लिए यमुनानगर पहुंचेगा । देखते ही भारतीय किसान यूनियन के किसान साथियों के साथ महिलाएं भी इस गिरफ्तारी आंदोलन में कूद पड़ी। और उन्होंने भी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेता रतन मान प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए।

किसान नेता रतन मान प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए।

किसान साथी हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कि कुछ लोग उनके पास जाकर जबरन सुखदेव व उसके साथी की गिरफ्तारी की जाने की सिफारिश कर रहे हैं । कि सुखदेव और उसके साथी को गिरफ्तार किया जाए हम यहां सरकार को बता देना चाहते हैं कि सुखदेव सिंह व उसके साथी को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। चाहे हमें कुछ भी करना पड़े । भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों साथियों ने जिले लघु सचिवालय को तकरीबन 1 घंटे से अधिक समय तक सचिवालय के मुख्य द्वार को पूरी तरह से बंद कर दिया । और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

नारनौल में ट्रेन की चपेट में आने से मौत: कादीपुरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास चेतक एक्सप्रेस से कटा; पहचान नहीं

प्रशासन ने मानी किसानों की मांग

मौके की स्थिति को संभालते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस विभाग के DSP राजीव और DSP प्रमोद किसानों के बीच आए और उनको समझाने बुझाने में लग गए कड़ी मशक्कत के बाद किसानों के बीच आकर SDM सुशील कुमार और DSP राजीव ने किसानों को आश्वासन दिया, सुखदेव और उसके साथी पर जो पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उसको 15 दिनों के अंदर अंदर कैंसिल कर दिया जाएगा। मुकदमे को कैंसिल नही किया गया तो किसान गिरफ्तारी होंगे।

 

खबरें और भी हैं…

.मानेसर में जमीन अधिग्रहण के विरोध में महापंचायत: सरकार पर बरसे किसान नेता, 9 अक्टूबर को अगली महापंचायत का लिया फैसला

.

Advertisement