यमुनानगर में किसानों ने की नारेबाजी: गन्ने के रेट तय करने की मांग, सरकार को दी चेतावनी; 12 को सौंपेगे CM के नाम ज्ञापन

भारती किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू और अन्य किसान।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल के गन्ना यार्ड में सुबह 10 बजे इकट्ठे होंगे और 12 दिसंबर को गन्ने के मूल्य को लेकर हरियाणा प्रदेश की सभी शुगर मिलों पर मुख्यमंत्री के नाम देंगे ज्ञापन।

नारनौल में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग: सीसीटीवी में कैद हुई घटना , 2 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

भारती किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू ने बताया कि 11 बजे से 1 बजे तक धरना देने के बाद SDM को सरकार के नाम गन्ने के मूल्य 450 रुपए प्रति किवंटल करने के बारे में ज्ञापन दिया जाएगा।

‘सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया’
भारती किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू ने यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज तकरीबन हरियाणा की शुगर मिलों को चले हुए 1 महीने का समय होने वाला है, लेकिन हरियाणा सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया। जिस कारण शुगर मिलों ने गन्ने की पेमेंट शुरू नहीं की। जिस कारण किसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

अंबाला में बड़े-बड़े सपने दिखा लाखों हड़पे: पीड़िता बोली-उन्हें बंधक बना कर रखा जाता था; डंडे से करते थे पिटाई

किसानों ने सरकार को दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन ने निर्णय लिया कि सरकार को चेतावनी देने के लिए 12 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश की सभी शुगर मिलों पर 2 घंटे का धरना दिया जाएगा और मांग की जाएगी कि बढ़ती हुई महंगाई लेबर के खर्च पेस्टिसाइड के दाम खाद के दाम डीजल के दाम को देखते हुए आज गन्ना किसानों के लिए घाटे का सौदा हो गया है। सरकार से मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द 450 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने का भाव तय करें और जल्द से जल्द शुगर मिले गन्ने का भुगतान करें। अगर सरकार जल्द गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं करती तो मजबूर होकर किसानों को सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ना पड़ेगा।

 

खबरें और भी हैं…

.

कोई हवाई जहाज मोड नहीं: यूरोप में उड़ान भरने वालों को जल्द ही इन-फ्लाइट 5जी डेटा सेवाएं मिलेंगी
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!