यमुनानगर में कांग्रेस ने निकाली जोड़ो यात्रा: नेता बोले- जिनका आजादी में योगदान नहीं, वे ही गद्दार बता रहे; 15 तक होंगे कार्यक्रम

 

हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कांग्रेसी इंटक हाउस से हाथों में झंडा लेकर सड़क पर उतरे और शहर के कई क्षेत्रों में घूमे। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था आज वे ही कांग्रेस को देशद्रोही बता रहे हैं।

करनाल में लंपी स्किन डिजीज बीमारी का बढ़ा खतरा: मिले 80 पशु संक्रिमत, पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही बीमारी, विभाग अर्लट

कांग्रेस 15 अगस्त तक आजादी महा उत्सव मना रही है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को इंटक हाउस से निकली यात्रा में कांग्रेस में पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी के साथ वरिष्ठ नेता राजकुमार त्यागी और महिला नेत्री निर्मल चौधरी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भ्ससात जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।

भ्ससात जोड़ो यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामकुमार त्यागी ने कहा कि कांग्रेस आजादी का पर्व मना रही है। इसमें 9 से 15 अगस्त जन जागरण अभियान के तहत भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि जिनका आजादी में कोई योगदान नहीं था, आज वही लोग कांग्रेस को देशद्रोही बता रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी में रोष है। इस भारत जोड़ो यात्रा को निकालने का उद्देश्य भी यही है।

इंटक हाउस से कांग्रेस का झंडा लेकर निकले कार्यकर्ता।

इंटक हाउस से कांग्रेस का झंडा लेकर निकले कार्यकर्ता।

पूव मंत्री सुभाष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस राज में देश में जो उद्योगों का जाल बिछाया गया था। भाजपा ने एक एक करके सभी कंपनियों को बेचने का काम किया है। भाजपा कुछ घरानों को अमीर बनाकर पूरे देश को ही उनको सौंपने का षड़यंत्र रच चुकी है। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उनको दबाने के लिए ईडी, सीबीआई जैसे घटिया हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

एपिक इंडिपेंडेंस डे सेल: एमएसआई अपनी अविश्वसनीय छूट के साथ अपग्रेड करने की आजादी देता है

 

खबरें और भी हैं…

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *