मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 78 सांसद सस्पेंड; कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा; देश में कोरोना से एक दिन में 5 मौतें

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 78 सांसद सस्पेंड; कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा; देश में कोरोना से एक दिन में 5 मौतें

 

कल की बड़ी खबर देश की संसद की रही, शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में घुसपैठ को लेकर हंगामा कर रहे 78 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। एक खबर कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए क्राउड फंडिंग कैंपेन ‘डोनेट फॉर देश’ की रही, लेकिन इस यह डोमेन भाजपा ने पहले ही अपने नाम कर लिया।(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. दिल्ली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक होगी। इसमें सीटों के बंटवारे और एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
  2. IPL के 17वें सीजन के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन होगा। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 333 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। 10 टीमों में कुल 77 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं।

अब कल की बड़ी खबरें…(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

1. दोनों सदनों से एक दिन में 78 सांसद सस्पेंड, इनमें 33 लोकसभा और 45 राज्यसभा के

लोकसभा-राज्यसभा में सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर हंगामा हो रहा था। दोनों सदनों को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा-राज्यसभा में सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर हंगामा हो रहा था। दोनों सदनों को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

भारी हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों से 78 सांसद सस्पेंड कर दिए गए। ये सभी 13 दिसंबर को संसद में हुई सुरक्षा चूक मामले पर प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे थे। लोकसभा से 33 जबकि राज्यसभा से 45 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया गया है। शीतकालीन सत्र में अब तक 92 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं। इससे पहले इसी मुद्दे को लेकर हुए हंगामे के बाद 14 दिसंबर को 14 सांसदों (13 लोकसभा और एक राज्यसभा) को सस्पेंड किया गया था।(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

ये खबर अहम क्यों है: ऐसा पहली बार है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांसद सस्पेंड किए गए हैं। इससे पहले मार्च 1982 में राजीव गांधी के कार्यकाल में 63 सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया था। इस मामले में भी दो पक्ष हैं। विपक्ष का कहना है कि हम सुरक्षा चूक पर गृह मंत्री से चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं, जो कि जायज है।

वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि संसद की कार्यवाही रोकना और समय बर्बाद करना विपक्ष की रणनीति बन गई है। पिछले सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे की वजह से कुल 199.43 घंटे की कार्यवाही नहीं हो पाई थी। संसद को चलाने में हर मिनट करीब 2.5 लाख रुपए खर्च होते हैं। कार्यवाही रुकने से देश के टैक्सपेयर्स का पैसा बर्बाद होता है।(13 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर.

राज्यसभा में I.N.D.I.A ब्लॉक के 95 सांसद हैं, जिनमें से 45 को निलंबित किया जा चुका है। वहीं लोकसभा में विपक्षी गुट के पास कुल 133 सांसद हैं, जिनमें से 46 (लगभग एक तिहाई) निलंबित हैं।

2. कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा, donatefordesh.org सर्च करने पर BJP के डोनेशन का पेज खुल रहा
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फंडिंग जुटाने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान लॉन्च किया, लेकिन ये डोमेन भाजपा ने पहले ही अपने नाम कर लिया। यानी गूगल पर आप चंदा देने के लिए donatefordesh.org सर्च करेंगे तो भाजपा का डोनेशन पेज खुलेगा।

ये खबर अहम क्यों है: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013-14 में कांग्रेस की संपत्ति 767 करोड़ थी, जो साल 2021-22 में बढ़कर 805 करोड़ रुपए हो गई। इसी दौरान भाजपा की संपत्ति 781 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,047 करोड़ रुपए हो गई है। भाजपा का रिजर्व फंड कांग्रेस से लगभग 8 गुना ज्यादा है।

3. शिवराज को नड्‌डा ने बुलाया, नई जिम्मेदारी संभव, रिजल्ट के बाद पहली बार दिल्ली जाएंगे
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली जाएंगे। वे दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात करेंगे। चुनावी नतीजों के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा है। माना जा रहा है कि भाजपा ने शिवराज की नई भूमिका तय कर ली है। नड्‌डा उनसे इसी बारे में चर्चा करेंगे।

ये खबर अहम क्यों है: शिवराज को केंद्र सरकार या राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले दिनों नड्‌डा ने शिवराज की नई भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था, ‘हम इनके कद के अनुसार काम देंगे। इनके अनुभव का अच्छे तरीके से उपयोग करेंगे।’ शिवराज के साथ राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है। CM डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण करने के पांच दिन बाद भी मंत्रियों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. भारत में कोरोना से एक दिन में 5 की मौत, केरल में नया JN.1 सब वैरिएंट मिला

देश में कोरोना से एक दिन में 5 लोगों की जान गई है। केरल में कोविड का नया सब वैरिएंट JN.1 मिला है। इससे 17 दिसंबर को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं UP में भी एक कोविड पॉजिटिव शख्स की जान चली गई। लेकिन साफ नहीं है कि व्यक्ति की मौत नए वैरिएंट के संक्रमण से हुई है या नहीं।

ये खबर अहम क्यों है: JN.1 सब वैरिएंट का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने और टेस्टिंग बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की है। कर्नाटक ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। देश में कोविड से अब तक 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रविवार को 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए और एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई है।

5. ASI ने ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी कोर्ट को सौंपी, मुस्लिम पक्ष बोला- इसे सार्वजनिक न करें
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी के सर्वे से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी है। एक हजार से ज्यादा पेज की रिपोर्ट में ASI ने बताया है कि सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियां, घड़ा, प्रतीक चिह्न जैसे 250 अवशेष मिले थे। जिन्हें डीएम की निगरानी में लॉकर में जमा कराया गया था। और अब कोर्ट में पेश किया गया। वहीं मुस्लिम पक्ष ने अदालत से मांग की है कि रिपोर्ट को सार्वजनिक न किया जाए। जबकि हिंदू पक्ष ने इसे सार्वजनिक करने की अपील की। इस पर अदालत 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगी।

ये खबर अहम क्यों है: ASI सर्वे की मांग को लेकर चार हिंदू महिलाओं ने 16 मई को याचिका दायर की थी। दावा किया गया कि ज्ञानवापी परिसर में हिंदू मंदिर के प्रतीक चिह्न मिले हैं। इसके बाद वाराणसी कोर्ट ने 21 जुलाई को ज्ञानवापी परिसर के सील वजूखाने को छोड़कर बाकी सभी हिस्‍सों और तहखानों के सर्वे का आदेश दिया था। इसका मकसद यह पता करना था कि क्या मस्जिद का निर्माण किसी हिंदू मंदिर की मौजूदा संरचना के ऊपर किया गया है।

6. दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती, मीडिया रिपोर्ट्स में जहर देने की आशंका

दाऊद पर 1993 में मुंबई में बम धमाके कराने का आरोप है। (फाइल फोटो)

दाऊद पर 1993 में मुंबई में बम धमाके कराने का आरोप है। (फाइल फोटो)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में भर्ती है। उसे जहर दिए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह कहा जा रहा है कि वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

ये खबर अहम क्यों है: बीते 8 साल में 5 बार दाऊद के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। वह भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, NIA ने उस पर 25 लाख का इनाम रखा है। यूनाइटेड नेशन्स भी दाऊद को ग्लोबल आतंकी घोषित कर चुका है। UN सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में उस पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था।

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. MP में मंत्रिमंडल विस्तार पर दिल्ली में कल फिर बैठक: नामों पर नहीं बनी सहमति; क्षेत्र-जाति समीकरण और सीनियर विधायकों पर फंसा पेंच
  2. पूर्व आर्मी चीफ ने ऑटोबायोग्राफी में बताई गलवान की कहानी: लिखा-16 जून 2020 को जिनपिंग भूल नहीं पाएंगे, हमने उनके 40 सैनिक मारे थे
  3. PM ने महिला से पूछा-चुनाव लड़ना हो तो बताओ: काशी में बोले-मोदी ने देशभर को दी है गारंटी; दूसरी वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी टकराई कार: सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर पर बंदूक तानी​​​​​; व्हाइट हाउस बोला- बाइडेन और फर्स्ट लेडी सेफ
  4. हमास चीफ ने पाकिस्तान को बहादुर बताया: इस्लामिक नेताओं की बैठक में कहा- PAK एटमी ताकत, इजराइल को धमकी दे तो जंग खत्म हो जाएगी
  5. ISIS नेटवर्क केस में 4 राज्यों में NIA की रेड: 8 एजेंट गिरफ्तार, कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली में 19 लोकेशंस पर छापेमारी
  6. इजिप्ट में अल सीसी फिर चुनाव जीते:अप्रैल में बतौर राष्ट्रपति तीसरा कार्यकाल शुरू होगा; विरोध के लिए कोई दमदार कैंडिडेट नहीं था

अब खबर हटके…

संतान सुख के लिए पति की रिहाई की अर्जी
एक महिला ने संतान पैदा करने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में पति की रिहाई की याचिका लगाई है। खंडवा की रहने वाली महिला ने अर्जी में कहा है कि उसका पति इंदौर की जेल में बंद है। वह मातृत्व सुख पाना चाहती है, इसलिए पति को एक महीने की अस्थायी जमानत दी जाए। कोर्ट ने महिला को एक हफ्ते बाद सुनवाई की तारीख दी है। साथ ही उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए (11 दिसंबर 2023) राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक न्यूज़पेपर में प्रिंट आज की ख़बर…

 

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *