धन्यवाद एवं विकास रैली में सीएम नायाब सैनी ने विधायक रामकुमार गौतम की सभी मांगों पर मोहर लगाई। दिलचस्प बात यह रही कि जब मुख्यमंत्री सफीदों को सौगातें देने की घोषणा कर रहे थे तो उसी समय विधायक रामकुमार गौतम चलकर मुख्यमंत्री के पास आए और उनके भाषण के बीच में मुख्यमंत्री के कान में कुछ कहा और तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने तत्काल उसकी बात को मानते हुए सफीदों के सरकारी अस्पताल को 50 से 100 बैंड का करने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री द्वारा सफीदों को दी जाने वाली मुख्य सौगातें!












