मां जयंती के दरबार में 11 को कन्याओं का होगा महापूजन

9
मां जयंती के दरबार में सवा लाख नवार्ण मंत्रो का जाप कर रहे कुरूक्षेत्र से आये हुए पंडित
Advertisement

38 साल पहले 9 कन्याओं से शुरू हुआ पूजन, अब पहुंचा 11 हजार तक

जींद : गुप्त नवरात्रों के दौरान मां जयंती के दरबार में आयोजित होने वाला कन्या पूजन इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह पूजन 11 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें 11 से 13 हजार कन्याओं के भाग लेने की संभावना है। यह परंपरा 38 वर्ष पूर्व केवल 9 कन्याओं के साथ शुरू हुई थी, जो अब विशाल रूप ले चुकी है।

मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि 29 जनवरी से शुरू हुए दुर्गा सप्तशती 108 पाठ और सवा लाख नवार्ण मंत्रों के जाप में 51 पंडित पूर्ण भक्ति भाव से लगे हुए हैं। इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में एकत्रित हो रहे हैं। पूर्णाहुति के अवसर पर 11 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 16 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए 500 वालंटियर अपनी सेवाएं देंगे।

कन्याओं को 128 स्कूलों से बसों द्वारा मंदिर तक लाने और वापस छोड़ने की पूरी व्यवस्था की गई है। इस कार्य की देखरेख सुनील शांडिल्य और सागर कौशिक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष कन्या पूजन में 13 हजार कन्याओं के सम्मिलित होने की संभावना प्रबल है। गुप्त नवरात्रों में मां जयंती के इस महापूजन को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखी जा रही है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित कई गणमान्य नेता, प्रशासनिक अधिकारी और संत समाज के प्रतिष्ठित चेहरे शामिल होंगे।

यह भी देखें :-

पायनियर स्कूल के वार्षिक आयोजन में प्रेरणा डाबर ने दिए टिप्स । देखिए लाइव

https://www.youtube.com/live/BID2yOxwRhA?si=0UWsLQdq7Mql6Rda

https://www.facebook.com/share/v/1BXPd3ioqF/

 

Advertisement