मां की सीख हमेशा जन्नत का द्वार खोलती है: साध्वी मोक्षिता

उड़ान ग्रुप ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस

एस• के• मित्तल   
सफीदों,      नगर की सामाजिक संस्था उड़ान ट्रस्ट ग्रुप ने मातृ दिवस धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की महिला विंग अध्यक्ष ज्योति थनई ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे सिलाई व कंप्यूटर सैंटर में पढऩे आने वाली लड़कियों की माताओं ने विशेष रूप से भाग लिया। समारोह में भक्ति योग आश्रम से साध्वी मोक्षिता का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में बतौर अतिथि किन्नर गंगा महंत व भाजपा महिला मंडलाध्यक्ष रामरती वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में आई माताओं को तिलक लगाकर व उन्हे फूलों की मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लड़कियों ने कविताएं व गीत सुनाकर अपनी-अपनी माताओं का स्वागत किया। लड़कियों द्वारा गाए गए गीतों व कविताओं ने सभी का मन मोह लिया।
हिमाचल विधानसभा के मेन गेट पर खालिस्तानी झंडे, अनिल विज बोले- हम देश की अमन-शांति बिगड़ने नहीं देंगे
साध्वी मोक्षिता ने गांव सरनाखेड़ी स्थित भक्ति योग आश्रम में खुलने वाले सिलाई सैंटर को उड़ान गु्रप को समर्पित किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील सोनी ने संस्था में किन्नर समाज को भी जगह देते हुए किन्नर गंगा महंत को ट्रस्ट की महिला विंग का उपप्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा सिंम्पी जैन को महिला विंग की सचिव बनाया गया। अपने संबोधन में साध्वी मोक्षिता ने कहा कि इस जगत में मां का कोई स्थान नहीं ले सकता है। मां इस दुनिया की नीव है जिसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
हिमाचल विधानसभा के मेन गेट पर खालिस्तानी झंडे, अनिल विज बोले- हम देश की अमन-शांति बिगड़ने नहीं देंगे
मां अपनी संतान के लिए कुछ भी कर सकती है। वह अपनी संतान के लिए कितनी ही बड़ी विपत्ति का सामना कर सकती है। वो मां ही होती है जो हमें इस दुनिया में लाती है। मां के बिना इस दुनिया कुछ भी संभव नहीं है। मां की सीख हमेशा जन्नत का द्वार खोलती है, इसलिए हर व्यक्ति के मन में अपनी मां के लिए प्यार और सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर अनुमपम, दीपिका बजाज, सीमा, शिखा व नैन्सी भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *