महेंद्रगढ़ पहुंची MLA कुंडू की पदयात्रा: बोले- युवाओं-किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने सड़क पर आए; चंडीगढ़ तक पहुंचेगी आवाज

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी की अनाज मंडी से महम के विधायक एवं जन सेवक मंच के संयोजक बलराज कुंडू ने गणतंत्र दिवस से जनजागृति पदयात्रा शुरू की थी। यह पदयात्रा प्रदेश के अन्य शहरों व गांवों से होती हुई चंडीगढ़ तक जाएगी। इस पदयात्रा का शुक्रवार महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर स्वागत किया गया।

पंजाब में विरोध के बीच राम रहीम का सत्संग: 29 जनवरी को बठिंडा के डेरा सलाबतपुरा में होगा; पैरोल पर भड़की SGPC

महम के विधायक बलराज कुंडू की पदयात्रा का जगह-जगह लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। यह पदयात्रा गांवों से होते हुए महेंद्रगढ़ में पहुंची। यादव धर्मशाला में यात्रा का ठहराव किया। यात्रा सुबह क्षेत्र के गांव से होते हुए दादरी के लिए रवाना करेगी।

बलराज कुंडू ने बताया कि प्रदेश की बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने,किसानों को एमएसपी दिलवाने, कर्मचारियों को ओपीएस दिलवाने तथा बेटियों को उचित शिक्षा व उनका हक दिलवाने के लिए वह यह जनजागृति पद यात्रा निकाल रहे हैं।

डबवाली नप ईओ सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज: रिकॉर्ड में टेंपरिंग करके महिला के प्लाट की NDC दूसरों के नाम की

उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने बताया कि हलके की लड़कियों और महिलाओं को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर छोड़ने के लिए निशुल्क बस सेवा भी शुरू की हुई है।

उन्होंने ज्वलंत मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के किसानों कि पाले से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।

 

खबरें और भी हैं…

.
डबवाली नप ईओ सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज: रिकॉर्ड में टेंपरिंग करके महिला के प्लाट की NDC दूसरों के नाम की

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!