Advertisement
एस• के • मित्तल
सफीदों, उपमंडल के गांव डिडवाड़ा में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला द्वारा आत्महत्या करने के कारण अभी अज्ञात है। मृत्तक महिला की पहचान नेहा (22) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव डिडवाड़ा की महिला नेहा ने वीरवार सांय करीब साढ़े 3 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जैसे ही घरवालों को फांसी लगाने का पता चला तो घर में हडकंप मच गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को फांसी के फंदे से उतारा और उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में लेकर आई। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत्त घोषित कर दिया। बताया जाता है कि नेहा की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।
Advertisement