महात्मा ज्योतिबा फूले के बताए मार्ग पर चलने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

 

 

शिक्षा की अलग जगाने में महात्मा ज्योतिबा फूले का विशेष योगदान

 

एस• के• मित्तल     

सफीदों, वीर भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

SEE MORE:

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सैनी की जबकि विशेष अतिथि के तौर पर भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया और महात्मा ज्योतिबा फूले के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा जिला प्रधान राजू मोर व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने समाज को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई।

SEE MORE:

सबसे पहले उन्होंने अपनी ही पत्नी को सावित्री बाई फूले को बढ़ाया। काफी संघर्ष के बावजूद सावित्री बाई फूले ने शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद दोनों ने मिलकर समाज को जागृत किया और देश में शिक्षा की ज्योति जगाई। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को शिक्षित होने का आह्वान किया ताकि वह आगे बढ़ सकें। भाजपा नेताओं ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते। हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया तथा महात्मा ज्योतिबा फूले के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर महापुरुष की जयंती मनाती है। इससे लोगों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है।

इस मौके पर सैनी सभा के प्रधान रामकुमार सैनी, सिंघपुरा के सरपंच सुभाष सैनी, कारखाना के सरपंच रणबीर कश्यप, डिडवाड़ा के सरपंच रोशन गुर्जर, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कश्यप, महिला प्रकोष्ठ प्रधान कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, उड़ान ग्रुप की प्रधान ज्योति थनई, जयनारायण नंबरदार, हिमलेश जैन, सचिन जैन, सतीश वर्मा, रामनिवास चौहान, सरदार गुरमीत सिंह, सैनी शिक्षा समिति प्रधान आजाद सैनी, राजबीर आर्य, रोशन सैनी, डॉ. सतपाल, एडवोकेट रोशन सैनी, नवीन सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!