महम में महिला से तंग युवक ने खाया जहर: मौत के बाद बिफरे परिजन, रोड जाम करके पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन

हरियाणा के रोहतक के महम में एक युवक ने महिला से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद उनकी अलमारी में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार वालों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

महम में महिला से तंग युवक ने खाया जहर: मौत के बाद बिफरे परिजन, रोड जाम करके पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन

महम निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 को उसके पति सन्नी ने 19 अक्टूबर को बताया था कि महम की ही एक महिला ने उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया है। जो कई लाख रुपये एंठ चुकी है। जिसने पैसे वापस करने के लिए घर बुलाया है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसके पति उक्त महिला के घर जाने के लिए निकला।

मृतक सन्नी का फाइल फोटो

मृतक सन्नी का फाइल फोटो

2 घंटे नहीं लौटा तो तलाश के लिए निकली पत्नी
2 घंटे तक सन्नी घर वापस नहीं लौटा। जिसके प्रियंका खुद उक्त महिला के घर गई। लेकिन वहां पर महिला ने गेट नहीं खोला। इसके बाद अपनी चाची को साथ लेकर उसके घर गई। जब महिला ने गेट नहीं खोला तो उसके पति से संपर्क किया। फोन करके गेट खोलने के लिए कहा। कुछ देर बार गेट खुला तो उक्त महिला ने दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि महिला ने वहां पर सन्नी होने की बात को ही नकार दिया।

पुलिसकर्मियों को भारी पड़ी दादागिरी: फाजिलपुर में शराब के नशे में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों ने घर में रौब दिखाकर मांगा हुक्का, ग्रामीणों ने कर दी उनकी धुनाई

महिला ने दुर्व्यवहार करके घर से निकाला
प्रियंका ने कहा कि उस महिला के घर से लड़ाई की आवाज आ रही थी। लेकिन उक्त महिला ने सन्नी घर पर होने से मना कर दिया और उन्हें घर से निकाल दिया। जबकि करीब एक-डेढ़ बजे उसकी ननद सोनम के पास सन्नी का फोन आया था। जब सन्नी उक्त महिला के घर पर ही था।

आत्महत्या से पहले फोन पर कहा मजबूरन उठा रहा कदम
उन्होंने बताया कि सन्नी कह रहा था कि उस महिला ने आज भी उसे देखा दिया। जिसके कारण वह जहरीला पदार्थ सल्फास पीने को मजबूर है। पत्नी व बच्चों का ध्यान रखना था, लेकिन मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। इसके बाद सन्नी ने खुद परिवार से माफी मांगते हुए फोन काट दिया।

रोहतक पुलिस थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन करते व जाम लगाते हुए लोग

रोहतक पुलिस थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन करते व जाम लगाते हुए लोग

अस्पताल में भर्ती होने की मिली सूचना
प्रियंका ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उसके पति सन्नी उक्त महिला के घर से जा चुका हे। इसके बाद परिवार वालों को सन्नी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। जिस सूचना पर परिवार वाले अस्पताल में पहुंचे। शुक्रवार अल सुबह चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।

मिल सुसाइड नोट
प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपने घर के कमरे में अलमारी में जरूरी दस्तावेज देख रही थी तो वहां एक सुसाइड नोट भी मिला। साथ ही गोल्ड लोन के दस्तावेज भी थे। जिसमें सन्नी ने आत्महत्या के पीछे उक्त महिला व उसके परिवार वालों से तंग होने की बात कही।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
सन्नी की मौत पर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार वालों ने रोड पर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ताकि सन्नी को न्यास मिल सके। महम सदर थाना के बाहर भी पीड़ित परिवार व लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

खबरें और भी हैं…

.
खेतों से बिजली तार हटाने की मांग रहे थे रिश्वत:विजलेंस ने रेड कर बिचौलिए को पकड़ा, जांच में SDE-JE भी मिले दोषी, तीनों गिरफ्तार

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!