भिवानी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: रात को पत्नी से झगड़ा; सुबह फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

 

 

हरियाणा के भिवानी में बीती रात एक व्यक्ति गौरव की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। रात को पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ था। अल सुबह पत्नी जागी तो वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस बीच मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी हत्या की है। पुलिस छानबीन में लगी है।

भिवानी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: रात को पत्नी से झगड़ा; सुबह फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

मानहेरू का है मृतक

जानकारी के अनुसार गांव मानहेरू निवासी गौरव (32) काफी समय से पत्नी और बच्चों के साथ भिवानी शहर के कोंट रोड पर रह रहा था। शादी के बाद उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि किसी बात को लेकर उसका रात को अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कमरे के अंदर और उसकी पत्नी बाहर बरामदे में सो गई। अल सुबह ढ़ाई तीन बजे के लगभग उसकी पत्नी कमरे में गई तो गौरव फंदे पर लटका मिला। उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी।

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

पत्नी के खिलाफ शिकायत

गौरव के फंदा लगाने की सूचना रात को ही गांव मानहेरू में उसके परिजनों को दी गई। भाई राजेश अपने परिजनों व पुलिस बाद में मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि गौरव की मौत साधारण नहीं है बल्कि पत्नी ने उसकी हत्या की है। परिजन पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े हुए हैं। इसको लेकर मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।

ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोककर लूटपाट: मारपीट और गाली गलौज; अंबाला से रोहतक आते समय बाइक से पीछा किया

डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम

मृतक के भाई राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गौरव की हत्या की गई है। उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का दावा है कि गौरव ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

गौरव के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजन।

गौरव के पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में मौजूद परिजन।

घर से चली गई थी पत्नी

बताते हैं कि गौरव की पत्नी कुछ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। कहा गया कि वह किसी और युवक के साथ रहने लगी है। करीब डेढ़ महीने तक वह घर से बाहर रही। इसके बाद फिर से गौरव के पास लौट आई। इसको लेकर पति-पत्नी में आमतौर पर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद अलग अलग सोए थे। इसके बाद गौरव का शव फंदे से लटका मिला।

 

खबरें और भी हैं…

.
ट्रक ड्राइवर का रास्ता रोककर लूटपाट: मारपीट और गाली गलौज; अंबाला से रोहतक आते समय बाइक से पीछा किया

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!