भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के द्वारका की बिल्डिंग में देर रात आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के द्वारका की बिल्डिंग में देर रात आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर

राजधानी दिल्ली के द्वारका मोर इलाके की एक बिल्डिंग में रविवार देर रात आग लग गई। आग की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 1 घंटे तक की मशक्कत के बाद पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।देश और प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुत से बनेगी भाजपा की सरकार: नायब सैनी

 

आज की अन्य प्रमुख खबरें…

पाकिस्तान में नए साल के जश्न के दौरान कई जगह हवाई फायरिंग, 11 लोग घायलदेश और प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुत से बनेगी भाजपा की सरकार: नायब सैनी

पाकिस्तान के कराची में 2024 की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए कई जगह हवाई फायरिंग की गई। इसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज के अनुसार, फायरिंग में एक सात साल का बच्चा भी घायल हुआ है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ मर्डर अटेम्प्ट और टेररिज्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

नए साल के जश्न से पहले मुंबई पुलिस ने जब्त की 50 लाख की ड्रग्स, 1 गिरफ्तार

नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई पुलिस ने 250 ग्राम MD ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपए है। मुंबई पुलिस ने महीम रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ से एक संदिग्ध शख्स की तलाशी ली थी। इस दौरान पुलिस को उसके बैग से सफेद पाउडर का पैकेट मिला। जांच के दौरान पता चला की यह 250 ग्राम MD ड्रग्स है। पुलिस ने शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।एनएसएस कैंप में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 

.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *