भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित

 

प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में महम तथा कनिष्ठ वर्ग में गन्नौर शाखा रही प्रथम

 

एस• के• मित्तल 

सफीदों, नगर के सरला मौमोरियल कन्या महाविद्यालय में भारत विकास परिषद की शाखा सफीदों द्वारा भारत को जानो की प्रान्त स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन स्तर की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र मनोचा ने की तथा बतौर मुख्यातिथि विधायक सुभाष गांगोली ने शिरकत की।

श्रीमद्भगवतगीता आत्मा एवं परमात्मा के स्वरूप को व्यक्त करती है: विजयपाल सिंह

समापन सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय महसचिव राजकुमार अग्रवाल तथा मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक जसबीर देसवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में वशिष्टातिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर, पालिका प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा, भाजपा नेता सुरेश कौशिक व प्राचार्य डॉ शमशेर मोर ने शिरकत की।

भिवानी में दुष्कर्मी को 20 साल की कैद: नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म; कोर्ट ने किया 30 हजार जुर्माना भी

प्रतियोगिता प्रांतीय महासचिव विजय रोहिल्ला एवं उनकी टीम द्वारा करवाई गई। प्रतियोगिता में हरियाणा मध्य प्रान्त की 30 शाखाओं की कनिष्ठ एवं वरिष्ठ टीमों ने भाग लिया। राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र मनोचा ने भारत को जानो प्रकल्प के बारे विस्तार से जानकारी थी। मुख्यातिथि विधायक सुभाष गंगोली ने सफीदों शाखा को प्रान्त स्तर की प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को भारत के बारे में गहन जानकारी मिलती है और उनका ज्ञानवर्धन होता है। भारत देश के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ ताजा घटनाचक्र की जानकारी मिलती है। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर महम शाखा की टीम रही और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर गनौर शाखा की टीम रही।

पानीपत में अरबों का खजाना रामभरोसे: 100 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा सरकारी खजाना कार्यालय; PWD कर चुका कंडम घोषित

दोनों टीमें क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा मध्य प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारत को जानो प्रकल्प प्रमुख डा. ओपी गुप्ता, शाखा अध्यक्ष जसबीर मलिक, समाजसेवी नरेश सिंह बराड़, सचिव मनीष वर्मा, महिला प्रमुख नसीम अख्तर, डा. नरेश वर्मा, अनिल खर्ब, मोनिका खर्ब, घनश्याम राणा व दलजीत वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *